नई दिल्ली, अगस्त 9। सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की तरफ से कहा गया है कि टाटा कम्युनिकेशंस ने 2006-7 से 2017-18 वित्त वर्ष के दौरान अपनी कमाई को कम करके दिखाई है। जिस वजह से भारत सरकार को लाइसेंस के शुल्क के रूप में 645 करोड़ रुपए कम मिले है साथ ही टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड से सीएजी ने यह राशि को वसूले जाने की आवश्यकता बताई है।
13,252.81 करोड़ रु का सकल राजस्व कम दिखाया गया
सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार एनएलडी (नेशनल लांग डिस्टेंस), आईएलडी (इंटरनेशनल लांग डिस्टेंस) और आईएसपी (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर)-आईटी लाइसेंस के संदर्भ में लाभ-हानि विवरण एवं बहीखाते के संबंध में वर्ष 2006-2007 से लेकर 2017-2018 के बीच समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) ब्योरे के ऑडिट से पता चलता है कि 13,252.81 करोड़ रुपये तक का सकल राजस्व कम दिखाया गया। इसकी वजह से लाइसेंस शुल्क के रूप में 950.25 करोड़ रुपए की कमी देखने को मिली है।
शुल्क 645 करोड़ रुपए का बचा रह जाता है
सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार विभाग की तरफ से इस कंपनी में मात्र 305.25 करोड़ रुपए का ही शुल्क लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग के 305.25 करोड़ रुपए के लाइसेंस के शुल्क के आकलन को घटाने के बाद भी लाइसेंस शुल्क 645 करोड़ रुपए का बचा रह जाता है। कंपनी से इस राशि को वसूला जाना चाहिए।
टाटा कम्युनिकेशंस
वर्ष 1986 में विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) की स्थापना हुई थी। वीएसएनएल को भारत में इंटरनेट लाने का श्रेय दिया जाता है। सरकार द्वारा भारत में पब्लिक सेक्टर की इकाइयों का विनिवेश शुरू करने के बाद वर्ष 2004 में वीएसएनएल की विदेशी शाखा शुरू की गई थी। वीएसएनएल को पूरी तरह से टाटा समूह द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था और वर्ष 2008 को इसका नाम बदलकर टाटा कम्युनिकेशंस कर दिया गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications