नई दिल्ली, अक्टूबर 8। आखिर एअर इंडिया टाटा ग्रुप की हो ही गई। टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके बाद एअर इंडिया टाटा ग्रुप की हो गई है। ध्यान रहे कि एअर इंडिया की स्थापना टाटा ग्रुप ने ही की थी, लेकिन बाद में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था। यही कारण है कि आज जब टाटा ग्रुप की सबसे ऊंची होने के बाद एअर खरीदने पर अंतिम मुहर लगी तो रतन टाटा अपनी खुशी व्यक्त करने से रोक नहीं सके। रतन टाटा ने आज एक ट्वीट कर वेलकम बैक, एयर इंडिया। इसके साथ ही रतन टाटा ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें एअर इंडिया की एक पुरानी तस्वीर है।
सरकार ने दी इस बात की जानकारी
एअर इंडिया के टाटा ग्रुप को बेचने की जानकारी आज सरकार ने खुद दी है। मीडिया से बात करते हुए डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि टाटा संस की कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एअर इंडिया को खरीद लिया है। तुहिन कांत पांडे के अनुसार यह डील दिसंबर 2021 तक पूरी हो सकती है।
इन शर्त पर मिलेगी टाटा ग्रुप को एअर इंडिया
सरकार की शर्तों के अनुसार सफल खरीददार को एअर इंडिया के अलावा सब्सिडरी एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी शत प्रतिशत मालिकाना हक मिलेगा। इसके अलावा एआईएसएटीएस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। विनिवेश नियमों के मुताबिक टाटा को एअर इंडिया के घरेलू हवाई अड्डों पर 4,400 घरेलू और 1,800 अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लैंडिंग की मंजूरी भी पाएगा।
ये है एअर इंडिया की वापसी तक की कहानी
आज से करीब 70 साल पहले टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया की स्थापना की थी। जहांगीर रतनजी दादाभाई (जेआरडी) टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइन के नाम से इसे शुरू किया था। हालांकि, राष्ट्रीयकरण के बाद 1953 में इसका नाम एअर इंडिया कर दिया गया। हालांकि सरकार से इसे चला नहीं पाई और करीब 70 साल से बेच दिया। और जो खरीदार मिला वह इसका पहला मालिक ही निकला यानी टाटा ग्रुप ही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications