
Tata Motors Latest Price List : टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। अब इसकी कारों की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो चुकी हैं। टाटा मोटर्स की कारों की कीमत अब 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। ये कीमत इसकी टियागो मॉडल की है। फिलहाल टाटा भारत में 12 कारें बेच रही है। यदि आपका इरादा टाटा की कोई नयी कार खरीदने का है तो पहले इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें।
टाटा कारों की नयी लेटेस्ट लिस्ट :
टाटा की सबसे सस्ती कारें :
- टाटा टियागो : शुरुआती कीमत 5.44 लाख रुपये
- टाटा पंच : शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज : शुरुआती कीमत 6.34 लाख रुपये
टाटा की 7.70 लाख रु से सस्ती कारें :
- टाटा टियागो एनआरजी : शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन : शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये
टाटा की 15 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- टाटा टियागो ईवी : शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये
- टाटा टिगोर ईवी : शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये
- टाटा हैरियर : शुरुआती कीमत 14.79 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी प्राइम : शुरुआती कीमत 14.99 लाख रु
टाटा की सबसे महंगी कारें :
- टाटा सफारी : शुरुआती कीमत 15.45 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : शुरुआती कीमत 18.34 लाख रु
टाटा की आने वाली कारें :
- टाटा नेक्सन सीएनजी : अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज ईवी : अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये
- टाटा कर्व ईवी कंसेप्ट : अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये
- टाटा अविन्या : अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
टाटा मोटर्स की सेल्स
टाटा मोटर्स की इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों सहित वाहनों की बिक्री 2,28,169 इकाई रही। ये पिछले वर्ष इसी तिमाही में बेची गई 1,99,634 इकाइयों से 14 फीसदी अधिक है। दिसंबर महीने में घरेलू बिक्री 72,997 यूनिट रही, जो दिसंबर 2021 में 66,307 यूनिट के के स्तर से 10 प्रतिशत अधिक रही। इसके कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री पिछले साल इसी महीने में बेची गई 31,008 इकाइयों की तुलना में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 31,954 इकाई हो गई।
टाटा मोटर्स की डिटेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा समूह भारत में सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक है। ये ग्रुप भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में भी काफी आगे है। भारत में कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग बेस जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पंतनगर (उत्तराखंड), धारवाड़ (कर्नाटक) और सानंद (गुजरात) में फैला हुआ है। 2008 में, टाटा मोटर्स ने फोर्ड से मशहूर ब्रिटिश ब्रांड जैगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था। टाटा मोटर्स कर्ज में डूबे ब्रांड को बदलने और वैश्विक लक्जरी कार निर्माता के रूप में जेएलआर को फिर से स्थापित करने में कामयाब रही। अब ये भारत में दूसरे नंबर की कार विक्रेता कार बनने के लिए हुंडई से मुकाबला कर रही है। फिलहाल 2022 में भारत में सबसे अधिक कार बेचने के मामले में टाटा तीसरे नंबर पर रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications