Tata Motors EV Car Price Drop: ट्रक से लेकर कार तक हर तरह के गाड़ियां बनाने के लिए टाटा मोटर्स काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसकी गाड़ियों को लोगों द्वारा खूब खरीदा जा रहा है और हाल ही में इसकी गाड़ियों की बिक्री में तेजी दर्ज की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। यही कारण है कि टाटा मोटर्स अब भविष्य को टारगेट करके अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट जबरदस्त और मजबूत बनाने पर लगा हुआ है। यही कारण है कि टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सॉन और टियागो जैसी इलेक्ट्रिक कार्स की कीमतों में भारी कटौती की है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक टाटा ने इन गाड़ियों की कीमत में करीब 1.2 लाख रुपए तक की कटौती की है। कीमत में इतनी जबर्दस्त कटौती करने की वजह से इन गाड़ियों की खरीद में और भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है, इससे टाटा का इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी अपनी बैटरी की कीमत को घटाकर ग्राहकों को फायदा देना चाहती है।

अगर बात करें टाटा की सबसे ज्यादा वाली कार नेक्सॉन के इलेक्ट्रिक वर्जन की तो इस मॉडल की कीमत में 1,20,000 रुपए की कटौती की गई है। इतने जबरदस्त प्राइस ड्रॉप के बाद इस कार की कीमत 14.5 लाख रुपए से शुरू हो रही है।
हालांकि टाटा पंच इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत में फिलहाल कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है।
वहीं टाटा की टियागो के इलेक्ट्रिक वर्जन में 70,000 रुपए का प्राइस ड्रॉप किया गया है, इसके बाद यह कार आपको मात्र 7.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से मिल जाएगी।
टाटा द्वारा लिया गया यह फैसला उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट को और भी ज्यादा मजबूत बना सकता है और इसका फायदा आने वाले समय में भी टाटा मोटर्स को मिलता रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से अब टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा बड़ी कंपनी बन चुकी है। कुछ दिन पहले ही उसने मारुति सुजुकी को पीछे छोड़ा था। मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.146 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, वहीं मारुति का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.13 लाख करोड़ रुपए के आसपास था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की साल 2023 में टाटा मोटर्स के द्वारा कुल 69,153 इलेक्ट्रिक व्हीकल की यूनिट्स की सेल की गई है। शुरुआती दौर में इतने इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचना भी टाटा मोटर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में आगे आने वाले समय में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट पर लोगों का सबसे ज्यादा भरोसा डेवलप हो सकता है। इसका फायदा कंपनी को सेल में देखने को मिल सकता है।
टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल 40 से 45 प्रतिशत तक रह सकती है। हालांकि फिलहाल इलेक्ट्रिक व्हीकल की ग्रोथ काफी धीमी है। लेकिन जैसे-जैसे इसका बेस बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसकी ग्रोथ पर इलका असर और भी ज्यादा बढ़ता जा रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर के आखिरी तक करीब 1 लाख तक इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने का अनुमान जाता रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications