नई दिल्ली, अगस्त 17। टाटा नेक्सन जुलाई महीने में सबसे अधिक बिकने वाली कारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर रही थी। ये देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। साथ ही यह टाटा की सर्वाधिक बिकने वाली कार रही। मारुति की वैगनआर, बलेनो और स्विफ्ट के बाद नेक्सन सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। पिछले महीने इस कार की 14,214 यूनिट्स की बिक्री हुई। जुलाई 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 38 फीसदी बढ़ी। तब कंपनी ने इस कार की 10,287 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। इसने टाटा को जुलाई में अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज करने में मदद की थी। आगे जानते हैं उन खास फीचर्स के बारे में, जिनके चलते टाटा नेक्स को इतना पसंद किया जा रहा है।
कितनी है कीमत
सबसे पहले बात करते हैं टाटा नेक्सन की कीमत की। ये कार 7.59 लाख रु की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। जबकि इसके टॉप मॉडल का दाम 13.9 लाख रु है। स्टैंड-आउट एक्सटीरियर चेंजेस इसे और अधिक सुंदर बनाते हैं। इसका केबिन भी आरामदायक है और फीचर्स की एक लंबी लिस्ट है।
2022 वेरिएंट की डिटेल
टाटा नेक्सन काजीरंगा वेरिएंट 23 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया था। यह एयर प्यूरीफायर, हवादार फ्रंट सीटों और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम से लैस है। बाहरी डिज़ाइन के लिए, मॉडल को ओआरवीएम और रूफ जैसे विपरीत ब्लैक एलीमेंट्स के साथ एक ग्रासलैंड बेज पेंट दिया गया है। इसमें फ्रंट फेंडर पर राइनो बैजिंग भी है।
सेफ्टी में आगे
नेक्सन का पहली बार अगस्त 2018 में ग्लोबल एनसीएपी द्वारा क्रैश-टेस्ट किया गया था और एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए चार स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए तीन स्टार मिले थे।
कैसा है इंजन
टाटा नेक्सन में 1 डीजल इंजन और 1 पेट्रोल इंजन है। डीजल इंजन 1497 सीसी का है जबकि पेट्रोल इंजन 1199 सीसी का है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर नेक्सन का माइलेज और नेक्सन का ग्राउंड क्लीयरेंस 209 है। नेक्सन एक 5 सीटर 4 सिलेंडर कार है और इसकी लंबाई 3993, चौड़ाई 1811 और व्हीलबेस 2498 का है।
चेक करें माइलेज
ये कार 22.07 किमी तक का माइलेज ऑफर कर सकती है। आपको बता दें कि इस महीने टाटा नेक्सन 5,000 रुपये तक के ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। जहां कॉम्पैक्ट एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर 3,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, वहीं डीजल वेरिएंट पर 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
बाकी कारों पर छूट
इस महीने टाटा टियागो 33,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। जहां इसके एक्सई, एक्सएन और एक्सटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं खरीदार 10,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा एक्सजेड और उससे ऊपर के वेरिएंट पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा पेट्रोल ट्रिम्स पर 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी है। टाटा मोटर्स ने 31 अगस्त से तक अपने लाइनअप के चुनिंदा मॉडलों पर 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कई टाटा मॉडल हैं जिन्हें आप छूट के साथ घर ला सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications