Share News: भारतीय शेयर बाजार में तेज हलचल है. बाजार के एक्शन में खबरों वाले शेयर फोकस में हैं. इनमें टाटा ग्रुप के स्टॉक्स (Tata Group Stocks) भी शामिल है. टाटा पावर (Tata Power) ने 5,000 मेगावाट तक की रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्टस को डेवलप करने के लिए असम सरकार के साथ एक MoU पर साइन किए हैं. इसमें 5 साल में 30,000 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है. शेयर आज 27 फरवरी को BSE पर 2.5% गिरकर 342 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसका कुल मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपए है. शेयर पिछले 5 साल में निवेशकों को करीब 600% रिटर्न दे चुका है.
असम सरकार के साथ साइन किया MoU
टाटा पावर (Tata Power) और असम सरकार के साथ MoU साइन किया गया है, जिसमें असम सरकार कंपनी के लिए लगभग 20,000 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराएगी. साथ ही सोलर, जलविद्युत, विंड और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए निजी भूमि अधिग्रहण में सहायता करेगी. कुशल ट्रांसमिशन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों के निर्माण का सपोर्ट करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा.
टाटा पावर (Tata Power) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस समझौते में ग्रुप कैप्टिव साइट्स के लिए लैंड की पहचान करना भी शामिल है. इससे असम की लैंड अलॉटमेंट और इंडस्ट्रियल पॉलिसीज के तहत इंडस्ट्रीज और चाय बागानों को क्लीन एनर्जी तक पहुंच मिल सकेगी. प्रोजेक्ट्स एग्जिक्युशन में तेजी लाने के लिए सरकार ने वैधानिक अनुमोदन और वित्तीय प्रोत्साहन के लिए सिंगल-विंडो मंजूरी का वादा किया है.
इसके अलावा रिसर्च इंस्टीट्युशंस के साथ सहयोग से रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में इनोवेश को बढ़ावा मिलेगा. प्रोजेक्ट्स एग्जिक्युशंस और ऑपरेशंस के लिए ट्रेंड वर्कफोर्स तैयार करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. इनका उद्देश्य असम में सोलर सिक्योरिटी को मजबूत करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है.

PMSGY को लेकर अहम फैसला
टाटा पावर (Tata Power) की सब्सिडियरी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के साथ एक MoU पर साइन किए हैं. इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य भर में रिन्युएबल एनर्जी को अपनाने में तेजी लाना और ऊर्जा दक्षता को बढ़ाना है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGY) के तहत रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स के विस्तार पर फोकस किया जा रहा है.
ब्रोकिंग फर्म का नजरिया
ICICI डायरेक्ट ने कहा कि टाटा पावर (Tata Power) भारत की सबसे बड़ी पावर कंपनियों में से एक है. इसका टारगेट 2045 तक कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल करना है. ऐसे में असम सरकार के साथ MoU रिन्युएबल एनर्जी क्षमता बढ़ाने और मजबूत की दिशा में बढ़ावा मिलेगा. साथ ही रूफटॉप सोलर EPC सेगमेंट में भी पोजिशन बेहतर होगी.
रोजगार के बढ़ेंगे मौके
टाटा पावर (Tata Power) के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि ये MoU रिन्युएबल और क्लीन एनर्जी क्षमता विकसित करने की डायरेक्शन में अहम कदम हैं, जो सौर, पवन, जल और ऊर्जा भंडारण में असम की विशाल क्षमता का फायदा उठाएंगे. मजबूत नीति समर्थन, बुनियादी ढांचे के विकास और कौशल वृद्धि पहलों के साथ, यह सहयोग न केवल राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगा.
टाटा पावर (Tata Power) और असम सरकार के बीच यह सहयोग क्षेत्र में अक्षय संसाधनों के दोहन की दिशा में एक बड़ा कदम है. सोलर एनर्जी जैसे क्लीन एनर्जी सॉल्युशंस पर फोकस करके और बुनियादी ढांचे के समर्थन को बढ़ाकर दोनों पक्षों का लक्ष्य पर्यावरणीय लाभ सुनिश्चित करते हुए सतत विकास के अवसर पैदा करना है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications