
Tata Tigor : आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी अधिक हो गयी हैं। ऐसे में लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसीलिए बीते कुछ सालों में देश में सीएनजी कारों की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गयी है। पर सीएनजी कारों में एक बड़ी कमी होती है और वो है इनका बूट स्पेस। असल में सीएनजी कार में जब सिलेंडर लग जाता है तो उसमें बूट स्पेस बहुत कम बचता है। पर टाटा की एक कार ऐसी है, जिसमें बूट स्पेस काफी अधिक होता है। यहां हम आपको इसी कार की जानकारी देंगे।
टाटा टिगोर
हम बात करने जा रहे हैं टाटा टिगोर की। इसमें सिलेंडर लगेगा, पर कार का बूट स्पेस काफी होगा। ये कार आप केवल 1 लाख रु में घर ला सकते हैं। ये 1 लाख रुपये आपको बतौर डाउन पेमेंट देने देंगे। टाटा की एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है टिगोर। ये कार सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध है। ये कार करीब 419 लीटर के बूट स्पेस के साथ उपलब्ध है।

टैंक की क्षमता कितनी है
इसके टैंक की क्षमता 60 लीटर की है। यानी टैंक के बाद भी आपको काफी बूट स्पेस मिलेगा। खास बात ये है कि टिगोर को इसके सेगमेंट की सबसे सेफ कार माना जाता है। सेफ्टी के मामले में कार को 4 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार की सेफ्टी रेटिंग मारुति सुजुकी डिजायर और हुंडई ऑरा से भी अच्छी है। ये कार 1200 सीसी के 3 सिलेंडर वाले इंजन से लैस है।
कितनी है माइलेज
टाटा टिगोर का सीएनजी वर्जन आपको 25 किलोमीटर तक की माइलेज देने की क्षमता रखती है। ये कार 3 मॉडलों में उपलब्ध है, जिनमें एक्सएम, एक्सजेड और एक्सजेड प्लस शामिल हैं। इनमें से एक्सएम बेस और एक्सजेड प्लस टॉप मॉडल हैं। इसके बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है। वहीं टॉप मॉडल के लिए आपको 8.69 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

मिल रहा डिस्काउंट
इसके टॉप मॉडल में आपको काफी सारे फीचर्स मिलेंगे। टिगोर का बिना सीएनजी वाला मॉडल आपको 6.19 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। दूसरी अहम बात यह है कि कार का बीएस6 फेस-II अपडेट मॉडल लॉन्च कर दिया गया है। आपको कार पर मार्च में 30000 रु तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

ये हैं कार के फीचर्स
इस कार में जो खास फीचर्स दिए गये हैं, उनमें ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री और ऑटो एसी शामिल हैं। साथ ही एड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। सेफ्टी के लिए कार डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications