Tatkal Train Ticket: भारतीय रेलवे अब तत्काल टिकट बुकिंग को बेहतर और इससे जुड़ी फ्रॉड की परेशानी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। जल्द ही तत्काल टिकट बुक करते समय e-Aadhaar से ऑथेंटिकेशन यानी पहचान अनिवार्य हो सकती है। यह नियम जून 2025 के अंत तक लागू किया जा सकता है।

रेल मंत्री ने दी ये जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि "भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए e-Aadhaar ऑथेंटिकेशन शुरू करेगा। इससे सही जरूरतमंद लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी।" सरकार का मकसद यह है कि आखिरी वक्त की टिकट बुकिंग प्रसोसे ज्यादा सुरक्षित हो, जिससे फ्रॉड होने की संभावना कम हो।
यूजर्स के साथ कम होंगे फ्रॉड
तत्काल टिकट बुकिंग की शुरुआत यात्रियों को इमरजेंसी में कम समय में टिकट बुक करने के लिए की गई थी। लेकिन बीते कुछ सालों में यह सुविधा दलालों और बॉट सॉफ्टवेयर के जरिए बड़े पैमाने पर गलत तरीके से इस्तेमाल की जा रही थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कई फर्जी एजेंट या दलाल नकली आईडी और ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर की मदद से नियमों को दरकिनार कर टिकट बुक कर लेते हैं। इससे आम यात्रियों के लिए तत्काल टिकट लेना मुश्किल हो जाता है।
अब भारतीय रेलवे इस पर सख्ती से रोक लगाने की तैयारी में है। नया नियम आने के बाद यात्रियों को Tatkal टिकट बुक करते समय आधार आधारित पहचान वेरिफिकेशन (Aadhaar verification) करवाना अनिवार्य होगा। यह नियम IRCTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ रेलवे काउंटर पर टिकट लेने वालों पर भी लागू होगा। इससे गड़बड़ी करने वालों पर लगाम लगेगी और असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना थोड़ा आसान हो जाएगा।
सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स को पहले 10 मिनट में मौका
इस सिस्टम के तहत जिन यात्रियों ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक किया होगा, उन्हें Tatkal टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता दी जाएगी। इस समय सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे।
6 महीनों में रेलवे ने करोड़ों संदिग्ध यूजर की आईडी को किया ब्लॉक
नए नियम के मुताबिक, पहले 10 मिनट में IRCTC के अधिकृत एजेंट भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। दरअसल, एजेंटों पर अकसर एक साथ कई टिकट बुक कर उन्हें बेचने के आरोप लगते रहे हैं। इससे आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। पिछले 6 महीनों में रेलवे ने 2.5 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध यूजर ID को ब्लॉक किया है, जो कथित तौर पर गलत तरीके से टिकट बुक कर रहे थे।
जानें क्या-क्या होगा बदलाव
- सिर्फ Tatkal टिकट पर लागू होगा आधार वेरिफिकेशन।
- सामान्य या रिजर्वेशन टिकट पर अभी यह नियम लागू नहीं होगा।
- पहले 10 मिनट तक केवल आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे।
- IRCTC एजेंटों को इस शुरुआती विंडो में टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications