नई दिल्ली, जुलाई 13। शेयर बाजार में इस वक्त कमाई कई मौके मिल रहे हैं। कंपनियां लगातार अपने अपने आईपीओ लांच कर रही हैं। इसी कड़ी में एक और कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम भी अपना आईपीओ लांच कर रही है। इस आईपीओ में निवेश का मौका 16 जुलाई 2021 से मिलेगा। यह फार्मा कंपनी है, और आजकल फार्मा सेक्टर भारी डिमांड में है। ऐसे में निवेशक उम्मीद कर सकते हैं कि इस आईपीओ में निवेश पर उनको फायदा मिल सकता है। अगर आप तत्व चिंतन फार्मा केम के आईपीओ में निवेश करना चाहते तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
कंपनी पैसों का क्या करेगी
तत्व चिंतन फार्मा केम ने बताया है कि वह आईपीओ से मिले पैसों से अपनी दाहेज स्थित उत्पादन ईकाई का विस्तार करेगी। इसके अलावा वह वड़ोदरा स्थित अपने रिसर्च सेंटर को और मजबूत बनाएगी। तत्व चिंतन फार्मा केम अपने ज्यादातर उत्पाद का निर्यात 25 देशों को भेजती हैं। कंपनी के ग्राहक देशों की लिस्ट में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।
जानिए कितने करोड़ रुपये का यह आईपीओ
जानकारी के अनुसार तत्व चिंतन फार्मा केम का आईपीओ का साइज 500 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 16 जुलाई 2021 को खुलेगा और इसमें 20 जुलाई तक निवेश किया जा सकेगा। इस प्रकार इस आईपीओ में 5 दिन निवेश का मौका मिलेगा।
जानिए तत्व चिंतन फार्मा केम आईपीओ का प्राइस बैंक
तत्व चिंतन फार्मा केम के 500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कंपनी अपने शेयर 1073 रुपये से 1083 रुपये के बीच ऐलाट करेगी। यह प्राइस बैंक कंपनी ने तय किया है। निवेशक रिटेल कैटेगरी में न्यूनतम 13 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं रिटेल कैटेगरी में निवेशक 13 के गुणांक में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी का आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होगा।
जानिए कितना हिस्सा किस तरह के निवेशकों के लिए तय हुआ
तत्व चिंतन फार्मा केम के आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी श्रेणी के निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 25 फीसदी हिस्सा रिटेल यानी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 25 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है। जहां तक कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात है तो 31 मार्च, 2020 को खत्म वित्तीय वर्ष में 37.78 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications