IPO : तत्व चिंतन फार्मा का खुलते ही पूरा भरा, लेकिन अब भी है मौका

नई दिल्ली, जुलाई 16। आज जहां जोमैटो का आईपीओ बंद हो रहा है, वहीं तत्व चिंतन फार्मा केमिकल का आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है। तत्व चिंतन फार्मा केमिकल शेयर बाजार से करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लेकर आई है। इस आईपीओ में 20 जुलाई 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। आज सुबह खुले इस आईपीओ का रिटेल पोर्शन सुबह करीब 1 घंटे में ही पूरा भर गया था। लेकिन इसमें अभी भी निवेश किया जा सकता है। क्योंकि शेयर का एलाटमेंट सभी आवेदनों को मिलाकर किया जाएगा।

जानिए तत्व चिंतन फार्मा केमिकल का प्राइस बैंड

जानिए तत्व चिंतन फार्मा केमिकल का प्राइस बैंड

तत्व चिंतन फार्मा केमिकल ने अपने आईपीओ में प्राइस बैंड 1073 रुपये से लेकर 1083 रुपये प्रति शेयर का तय किया है। तत्व चिंतन फार्मा केमिकल आईपीओ में न्यूनतम 13 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, वहीं अधिकतम 182 शेयरों की बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में रिटेल निवेशक न्यूनतम 1 लॉट और अधिकतम लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानिए आईपीओ में किसके लिए कितने शेयर रिजर्व

जानिए आईपीओ में किसके लिए कितने शेयर रिजर्व

तत्व चिंतन फार्मा केमिकल के आईपीओ में रीटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व है। वहीं 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों के लिए रिजर्व है। बाकी 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। कंपनी ने बताया है कि वह आईपीओ के पैसों से अपनी गुजरात स्थित दाहेज इकाई का विस्तार करेगी। इसके अलावा वड़ोदरा स्थित शोध और विकास केंद्र पर खर्च किया जाएगा। 

जानिए कंपनी कितने देशों से करती है करोबार

जानिए कंपनी कितने देशों से करती है करोबार

तत्व चिंतन फार्मा केमिकल करीब 25 देशों को निर्यात करती हैं। निर्यात किए जाने वाले देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। जहां तक कंपनी के कारोबार की बात है तो 31 मार्च, 2020 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी को 37.78 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। वहीं कपंनी की आय 263.23 करोड़ रुपये थी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+