नयी दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुनाफे में साल दर साल आधार पर 14.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मार्च में समाप्त तिमाही के लिए इसका मुनाफा 9,246 करोड़ रु रहा। वहीं टीसीएस की शुद्ध इनकम साल दर आधार पर 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 43,705 करोड़ रु रही। बता दें कि टीसीएस की इनकम जानकारों के अनुमानों से अधिक रही, जबकि मुनाफा कम रहा। जानकारों ने इसके लिए 9305.9 करोड़ रु के मुनाफे और 43,574.7 करोड़ रु की इनकम का अनुमान लगाया था। कॉन्स्टेंट करेंसी में तिमाही दर तिमाही आधार पर टीसीएस की इनकम में 4.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

कोरोना काल में टीसीएस को फायदा
कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 12 महीनों में क्लाउड पर माइग्रेशन जैसी डिजिटल सेवाओं की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे टीसीएस की कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 26.8 फीसदी रहा, जो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 0.02 फीसदी बढ़ा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 1.70 फीसदी बढ़ा है। बता दें कि टीसीएस ने नतीजों के साथ साथ प्रति शेयर 15 रु के लाभांश यानी डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
पूरे साल में कितना रहा मुनाफा
मार्च में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी की इनकम 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1.6 लाख करोड़ रु रही, जबकि इसका मुनाफा 33,388 करोड़ रुपये रहा। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 7.2 फीसदी बढ़ कर 8,701 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 16.4 फीसदी और सालाना आधार पर 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तीसरी तिमाही में कंपनी की इनकम 42,015 करोड़ रुपये रही थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications