TCS Hiring News: देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने सीनियर कर्मचारियों की भर्ती के लिए कई पद जारी किए हैं। इसके साथ ही कंपनी के द्वारा वेंडर्स को इन भारतीयों को जल्दी पूरा करने पर विशेष फायदे और ऑफर देने की बात कही गई है। आ रही जानकारी के मुताबिक अगर कोई एम्पलाई 30 दिन के अंदर नौकरी ज्वाइन कर लेता है तो उसके लिए कंपनी वेंडर्स को फीस के अलावा 40000 रुपए प्रति व्यक्ति की जॉइनिंग फीस भी दे रही है।
किसे हायर करेगी कंपनी
मौजूद जानकारी के मुताबिक कंपनी 10 से 15 साल के एक्सपीरियंस वाले लोगों को उनकी स्केल के हिसाब से इंसेंटिव दे रही है। लेकिन अगर कोई कर्मचारी नौकरी लगने के बाद 3 महीने के अंदर चला जाता है तो इस इंसेंटिव को रिकवर भी किया जाएगा। कंपनी की इस हायरिंग से पता चलता है कि आने वाले समय में आईटी सेक्टर में काफी तेजी देखने को मिलने वाली है।

जिस हिसाब से कंपनी जल्दी हायरिंग के लिएवेंडर्स को स्पेशल बेनिफिट्स दे रही है। इससे या साफ होता है कि कंपनी जल्द से जल्द अपनी वर्किंग कैपेसिटी को बढ़ाने का प्लान बना रही है।
यहां इस आर्टिकल में हम आपको टीसीएस द्वारा दी जा रही इस नौकरी के लिए जरूरी स्किल सेट और इसके पैकेज के बारे में भी बताने जा रहे हैं। ताकि आप बड़ी आसानी से किसी वेंडर से बात करके इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकें।
कंपनी के द्वारा कितना दिया जा रहा है पैकेज
अभी तक जब मिल रही जानकारी के मुताबिक कंपनी के द्वारा जिन कर्मचारियों की हायरिंग की जानी है उनका एक्सपीरियंस कम से कम 10 से 15 साल का होना चाहिए। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी यह सभी हायरिंग सीनियर पोस्ट के लिए कर रही है। जानकार बताते हैं कि 10 से 15 साल तक की अनुभव वाले कर्मचारियों को टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के द्वारा करीब 30 लख रुपए प्रतिवर्ष का एवरेज पैकेज दिया जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो टीसीएस के द्वारा इस पोस्ट के लिए 2.5 लाख रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। हालांकि पिछले पैकेज और नेगोशिएशन के हिसाब से सैलरी कुछ ज्यादा भी हो सकती है।
स्किल सेट की होगी जरूरत
अगर आप कोई भी नौकरी करने जा रहे हैं तो आपको अपनी पोस्ट और उसके लिए जरूरी स्किल सेट की जानकारी भी होनी चाहिए। ऐसा होने से आप सही नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं और आपको आसानी से हायर भी कर लिया जाता है। अगर आप टीसीएस के द्वारा जारी किए गए इन पदों पर भर्ती होना चाहते हैं तो आपको कुछ खास स्किल सेट की जानकारी होनी चाहिए।
जानिए कौन सी स्किल्स हैं जरूरी
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के द्वारा भेजे गए मेल के अनुसार कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट 365, वन ड्राइव, आउटलुक, वेबसाइट कंटेंट पब्लिशिंग और मैनेजिंग के लिए ऐड पॉइंट और शेरप्वाइंट जैसे सॉफ्टवेयर की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास 10 से 15 साल के अनुभव के साथ इन सभी सॉफ्टवेयर्स और स्किल की जानकारी है तो, आप आराम से इस इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications