TCS Q3 Results: शेयर बाजार में रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो गई है. लिस्टेड कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने भी FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. दिसंबर तिमाही में कंपनी की नेट प्रॉफिट 12380 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 11909 करोड़ रुपए था. सालभर पहले की समान तिमाही में 11058 करोड़ रुपए था.
नतीजों के साथ बंपर डिविडेंड का ऐलान
टाटा ग्रुप की कंपनी ने दमदार नतीजों के साथ बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत FY25 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. बोर्ड ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए का अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपए का स्पेशल डिविडेंड भी बांटने का ऐलान किया है.
साथ ही डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी है. शेयरहोल्डर्स के खाते में डिविडेंड की रकम 3 फरवरी को आ जाएगी. नतीजों से पहले शेयर आज 9 जनवरी को करीब डेढ़ फीसदी ऊपर 4046 रुपए के भाव पर बंद हुआ.

टीसीएस के दमदार नतीजे
एक्सचेंज को दी जानकारी में आईटी कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में आय करीब 6 फीसदी बढ़कर 63973 करोड़ रुपए रही, जोकि FY25 की दूसरी तिमाही में 64259 करोड़ रुपए थी.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA तिमाही आधार पर मामूली बढ़ा है. यह 15465 करोड़ रुपए से बढ़कर 15657 करोड़ रुपए रहा. टीसीएस ने बताया कि मार्जिन भी 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा है, जोकि 24.1 फीसदी से बढ़कर 24.5 फीसदी पर पहुंच गया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications