नई दिल्ली, जनवरी 12। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 2020 की इसी तिमाही से 12.3 प्रतिशत बढ़ कर 9,769 करोड़ रुपये रहा। ये 2020 की समान तिमाही में 8,701 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की इनकम साल दर साल आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़ कर 48,885 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 42,015 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बायबैक और डिवेंडड का भी ऐलान किया है।

बायबैक और डिविडेंड
टीसीएस ने स्टॉक के अंतिम कारोबार मूल्य पर 16.67 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 4500 रुपये प्रति शेयर पर शेयर बायबैक की भी घोषणा की। कंपनी 18,000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी। वहीं टीसीएस ने 7 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम लाभांश यानी डिविडेंड की घोषणा की। लाभांश की रिकॉर्ड तिथि 10 जनवरी है और लाभांश 7 फरवरी तक क्रेडिट किया जाएगा।
क्या होता है बायबैक
जब कोई कंपनी मार्केट में मौजूद अपने शेयरों की संख्या कम करने के लिए अपने ही शेयरों को शेयरधारकों से वापस खरीदती है तो उसे बायबैक कहते हैं। बायबैक को शेयर रीपर्चेज भी कहते हैं। कई वजहों से बायबैक किया जाता है। इनमें आपूर्ति घटा कर बचे हुए शेयरों की वैल्यू या कीमत को बढ़ाना, कंट्रोलिंग स्टेक (नियंत्रणकारी हिस्सेदारी) से दूसरे शेयरधारकों को रोकना आदि शामिल है।
कैसा रहा मार्जिन
टीसीएस ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 25 फीसदी रहा। तिमाही के दौरान कंपनी ने 10 नए 100 मिलियन डॉलर से अधिक वाले 10 क्लाइंट जोड़े, जिससे ऐसे क्लाइंटों की संख्या 58 हो गई। इसने 21 नए 50 करोड़ डॉलर से अधिक वाले क्लाइंट भी जोड़े। इससे इन कैटेगरी के क्लाइंटों की संख्या 118 हो गई। ऑपरेशंस से शुद्ध कैश 10,853 करोड़ रुपये रहा, जो शुद्ध इनकम का 111.1 प्रतिशत है।
इनफोसिस ने भी दिए अच्छे तिमाही परिणाम
आज इनफोसिस ने भी तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी को 5,809 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इनफोसिस के मुनाफे में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,197 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा कंपनी की तीसरी तिमाही में आय सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 31,867 करोड़ रुपये हो गई है। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 25,927 करोड़ रुपये थी।
विप्रो ने भी खूब कमाया मुनाफा
देश की तीन आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने आज तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। इसी के साथ कंपनी ने अंतरिम लाभांश का भी ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड प्राफिट 2970 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि जानकारों का अनुमान था कि यह मुनाफा 3100 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं विप्रो ने तीसरी तिमाही में 20,432.3 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है। हालांकि जानकारों की राय थी कि यह आय 20,460 करोड़ रुपये रह सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications