देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8,118 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8,118 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आईटी सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 0.2 फीसदी बढ़कर 8,118 करोड़ रुपए रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में टीसीएस को 8105 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, सितंबर तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 8042 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी के यूके और यूएस कारोबार में भी ग्रोथ देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में भी ग्रोथ रही है। कंपनी ने निवेशकों को 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।

रेवेन्यू बढ़कर 39,854 करोड़
तीसरी तिमाही में आईटी कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.7 फीसदी बढ़कर 39,854 करोड़ रुपये रहा है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में रेवेन्यू 37338 करोड़ रुपये था। वहीं, सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 38977 करोड़ रुपये रहा था। कांस्टेंट करंसी के टर्म में रेवेन्यू 6.8 फीसदी बढ़ा है। जबकि आपरेटिंग मार्जिन 25 फीसदी रहा है।
यूके और यूएस कारोबार में 7.5 और 4.1 फीसदी ग्रोथ
दिसंबर तिमाही में टीसीएस का एबिटडा 6.5 फीसदी बढ़कर 9361 करोड़ से 9974 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एबिट मार्जिन 24 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी हो गया है। इस दौरान यूके और यूएस कारोबार में 7.5 और 4.1 फीसदी ग्रोथ देखी गई है।
कांस्टेंट करंसी ग्रोथ 6.8 फीसदी रहा
जबकि टीसीएस का कांस्टेंट करंसी रेवेन्यू ग्रोथ लगातार तीसरी तिमाही में घटा है। टीसीएस का कांस्टेंट करंसी ग्रोथ 6.8 फीसदी रहा है जो सितंबर तिमाही में 8.4 फीसदी था। बात करें अगर एक साल पहले की तो समान तिमाही में 12.1 फीसदी था। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह इस बात का संकेत है कि पूरे साल में कंपनी की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रह सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications