
Tata Consultancy Services जो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसने आज यानी 9 जनवरी 2022 को अपने तीसरे तिमाही के नतीजे को घोषित कर दिया है। टीसीएस जो टाटा ग्रुप की कम्पनी है। इस कंपनी का का कंसो प्रॉफिट 10,883 करोड़ रूपये रहा है। वहीं, एक साल पहले समान तिमाही में इस कंपनी यानी टीसीएस को 9,806 करोड़ रूपये हुआ था। इतना ही नहीं टीसीएस कम्पनी ने अपने जो इनवेस्टर्स है उनको तोहफा दिया है। अपने निवेशकों को कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में तीसरा अंतरिम डिविडेंड दिया है, जिसमें 8 रूपये डिविडेंड मिला हैं। इसके अलावा खास डिविडेंड की घोषणा किया है। इसमें स्पेशल डिविडेंड 67 रूपये देने का ऐलान किया है।

19 प्रतिशत अधिक की ग्रोथ आय में
टीसीएस कम्पनी की अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 के दौरान ऑपरेशंस आय हैं वो 58,229 करोड़ रु रही। जो कि साल भर पहले के समान तिमाही है उससे 19.11 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, अगर हम कंस्टेंट करेंसी के लिहाज से इसको देखे तो वार्षिक आधार पर इसकी ग्रोथ हुई है और इसकी ग्रोथ को 13.5 प्रतिशत दर्ज की गई है।

कंपनी के शेयर धारकों को तोहफा
कंपनी ने अपने शेयर धारकों को 8 रूपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है और 67 रूपये का स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस प्रकार कंपनी ने अपने शेयर धारकों को प्रति शेयर 75 रूपये का डिविडेंड देने की घोषणा किया है। 17 जनवरी को रिकॉर्ड डेट स्पेशल डिविडेंड के लिए फिक्स किया गया है। वहीं डिविडेंड भुगतान डेट 3 फरवरी है।
कंपनी के लगभग 2200 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ी
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, दिसंबर तिमाही में टीसीएस के 2,197 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है। कंपनी के सीएफओ की तरफ से कहा गया है कि करेंस सपोर्ट, प्रोडक्टिविटी में सुधार और सप्लाई की काफी अधिक चुनौतिया कम हुई है। बाजार में इससे शेयर को बढ़ाने और ग्रोथ को सहायता मिलेगी। तीसरी तिमाही कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़ने की दर के लिहाज से कंपनी के लिए राहत लेकर आई है। फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का एट्रिशन रेट में कमी हुई है और ये घटकर 21.3 प्रतिशत रहा है। जबकि यही जो एट्रिशन रेट है कंपनी का वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 21.5 प्रतिशत रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications