नई दिल्ली, जुलाई 29। चीनी प्रशासन ने अपने देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर पर अभूतपूर्व कार्रवाई की है। इससे वहां की टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। जिन कंपनियो के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई है उनमें टेनसेंट होल्डिंग्स शामिल है। अभी तक यह चीनी शेयर बाजार में सबसे पसंदीदा टेक शेयरों में से एक था, मगर इस महीने भारी गिरावट के चलते टेनसेंट दुनिया का सबसे अधिक गिरने वाला शेयर बन गया है। टेनसेंट चीन में इंटरनेट की एक दिग्गज कंपनी है। इसक शेयर जुलाई में बुधवार तक 23% गिरा है। इतनी गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू में 170 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
10 में से 9 नुकसान वाली कंपनियां हैं चीन की
इस महीने शेयरधारक वैल्यू में टॉप 10 नुकसान वाली कंपनियों में से नौ चीनी कंपनियां हैं, जिनमें मीटुआन और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड शामिल हैं। हालांकि चीन ने प्राइवेट एजुकेशन इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई को लेकर बढ़ रही चिंता को कम करने के प्रयास किए हैं, जिससे गुरुवार को चीनी शेयरों में तेजी आई। इससे टेनसेंट के शेयरों में भी 7.1% की मजबूती आई।
चीनी कार्रवाई की वजह
चीन में डेटा सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता के लिए संभावित खतरा माने जाने वाली देश की कुछ तकनीकी कंपनियों को लक्षित करने वाला एक आधिकारिक अभियान चलाया गया है, जिसमें जिन कंपनियों को नुकसान पहुंचा है उनमें टेनसेंट भी शामिल है। बीजिंग ने इस हफ्ते निजी शिक्षा जैसे अन्य उद्योगों को पर भी कार्रवाई की, जिसका निगेटिव असर टेनसेंट जैसी कंपनियों पर भी पड़ा।
टेनसेंट को हुआ भारी नुकसान
इन कार्रवाइयों से टेनसेंट को काफी नुकसान हुए। इनमें एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स का नुकसान और एंटी-ट्रस्ट फाइन शामिल हैं। इस हफ्ते कंपनी ने कहा कि वह अपनी लोकप्रिय वीचैट सर्विसेज के लिए नए यूजर्स रजिस्ट्रेशन को भी निलंबित कर रही है और मोबाइल ऐप से संबंधित इश्यू को ठीक करने का आदेश दिया गया है। नियामकीय कार्रवाई और दंडात्मक उपायों की चिंताओं के बावजूद, कंपनी का स्टॉक सस्ता दिखने लगा है और अधिकांश जानकारों ने शेयर के लिए लक्ष्य में कटौती नहीं की है। यानी टेनसेंट खरीदारी के लिए बढ़िया स्टॉक हो सकता है। टेनसेंट पर रेटिंग रखने वाले 68 विश्लेषकों में से 62 ने अभी भी स्टॉक को "खरीदने" का सुझाव दिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चलता है कि विश्लेषकों के बीच शेयर के लिए औसत टार्गेट प्राइस 736.3 हांगकांग डॉलर है, जो बुधवार को 447.2 हांगकांग डॉलर के करीब था। यानी मौजूदा रेट से निवेशकों को 65% प्रीमियम का फायदा मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications