Tesla Store Manager Job Vacancy: दुनियाभर इलेक्ट्रिक कारों से अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी टेस्ला इस समय खबरों में छाई हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी यूएस दौरे पर गए थे जहां उन्होंने एलन मस्क से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अब टेस्ला ने भारत में 13 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें कस्टमर-फेसिंग और बैक-एंड जॉब्स शामिल हैं।
लिंक्डइन पर भी टेस्ला ने स्टोर मैनेजर जॉब के लिए वैकेंसी निकाली है जिसपर आप भी अप्लाई कर सकते है। इस जॉब वैकेंसी पर अभी तक 100 से अधिक लोगों ने अप्लाई कर दिया है। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

स्टोर मैनेजर की पोस्ट के लिए एलिजिबिलिटी (Tesla Store Manager Job Post)
स्टोर मैनेजर के तौर पर एक अनुभवी रिटेल लीडर की जरूरत हैं, जो अपने स्थान पर सेल्स और सेल्स के संचालन की देखरेख कर सकता हो। इसके अलावा आपकी टीम में कंम्यूनिकेशन, रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग और डेवलोपमेंट को भी चेक किया जाएगा। टीम की सफलता के लिए आपको 100% ध्यान देना होगा और अपने टीम के सदस्यों की वृद्धि और विकास में पूरी तरह से से शामिल होना होगा।
इन जगहों पर मिलेगी आपको जॉब (Tesla Jobs News)
इसके अलावा आपको परफॉर्मेंस में निरंतर सुधार रखना होगा और KPI(Key Performance Indicator) की गहरी समझ रखनी होगा। यह जॉब पोजिशन मुंबई और दिल्ली में आधारित होगी।
ये है जॉब रोल (Tesla Store Manager Job Role)
कस्टमर सर्विस, प्रोडक्ट नॉलेज और प्रमोशन के माध्यम से सेल्स को आगे बढ़ाने में आपको मदद करनी होगी।इसके अलावा ग्राहक की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी नीतियों और प्रक्रियाओं को लागू करने के साथ-साथ टेस्ला को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करना होगी। इंटरव्यू और रिक्रूमेंट प्रोसेस में भी अपना योगदान आपको देना होगा। इसके अलावा प्लानिंग और स्टोर ऑपरेशन के फॉलो अप के लिए आपको काम करना होगा। स्टोर के खर्चे, सप्लाई और सर्विस को लेकर भी आपको फोकस करना होगा। इसके अलावा आपको टेस्ला की तरफ से कंपनी के अंदर और बाहर भी खुद को रिप्रेजेंट करना होगा। आपके प्रदर्शन को टेस्ला एडवाइजर्स की एक प्रोडक्टिव टीम चेक करेगी। बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से भी आपको कुछ अहम कामों को करने की जरूरत भी पड़ सकती है।
इतने सालों का चाहिए एक्सपीरियंस
रिटेल, इंडस्ट्री और प्रमुख अकाउंट सेल्स में 8 से अधिक सालों का कार्य अनुभव होना चाहिए। साथ ही, लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करने या उससे अधिक करने का ट्रैक रिकॉर्ड भी होना चाहिए। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट में 3 सालों से अधिक का अनुभव जरूरी है। सेल्फ मैनेजमेंट और सेल्फ लर्निंग एबिलिटी भी इस पद के लिए जरूरी है। अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को हैंडल करना और डेडलाइन को पूरा करना भी आना चाहिए।
इनके अलावा भी बाकि की जानकारी टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर दी हुई है जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications