Tesla First India Showroom Mumbai: अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारतीय बाजार में कदम रखने की तैयारी कर ली है। कंपनी अपना पहला शो रूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोलने वाली है। यह डील पूरी तरह से फाइनल हो चुकी है।

4,000 वर्ग फुट में फैला होगा शो रूम (Tesla Showroom)
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह शोरूम बीकेसी में एक कमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 वर्ग फुट में फैला होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला ने शोरूम के लिए पांच साल के लीज पर साइन किए हैं और वह दिल्ली के एयरोसिटी में दूसरा शोरूम खोलने पर भी काम कर रही है।
इस कंपनी का कमर्शियल स्पेस के लिए सबसे अधिक किराया, 900 रुपये प्रति वर्ग फुट या लगभग 35 लाख रुपये प्रति महीने चुकाएगी।
टेस्ला ने भारत में निकाली नौकरी (Mumbai Tesla car showroom)
संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद, टेस्ला ने भारत में 13 पदों के लिए नौकरी के अवसरों की घोषणा की। टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक शोरूम के लिए लीज डील कर ली है। इसे भारत के सबसे महंगे कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर के रूप में जाना जाता है। यह समझौता टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दो हफ्ते बाद हुआ है।
फरवरी में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह घटनाक्रम भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते की चर्चाओं के तहत है, जिसकी घोषणा मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक के बाद की गई थी।
टेस्ला ने भारत में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने लिंक्डइन पर 13 नौकरियों के लिए एड जारी किए हैं, जिनमें कस्टमर सर्विस, संचालन और सेल्स से जुड़ी भूमिकाएं शामिल हैं। इन 13 नौकरियों में से 5 पद मुंबई और दिल्ली दोनों में उपलब्ध हैं, जबकि बाकी सिर्फ मुंबई के लिए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications