
Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंचायती भूमि से कब्जे छुड़ाने की मुहिम को और तेज किया जायेगा। इसका ऐलान पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विकास भवन एसएएस नगर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री का पदभार संभालने के मौके पर किया।
उन्होंने नई जिम्मेदारी को सौंपने के लिए राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से कहा गया है कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी दृढ़ता से निभाएंगे।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से कहा गया है कि विभाग द्वारा कब्जे वाले बड़े जमीनी चंकस पर पहल के आधार पर ध्यान दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे बड़े जमीनी चंकस को चिन्हित करके शीघ्र से शीघ्र रिपोर्ट पेश की जाए।
कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री को अधिकारियों ने अवगत करवाया कि दूसरे चरण के अधीन लगभग 1349 एकड़ सरकारी जमीन का कब्जा छुड़ाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि पिछले साल 9030 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया थी, जिसका औसत मार्केट मूल्य करीब 2709 करोड़ रुपए बनता है।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से कहा गया है कि सीएम मान की तरफ से पहले ही यह घोषणा की का चुकी है कि पंचायती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए पंजाब सरकार वचन बद्ध है।
उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि कीमती सरकारी भूमि पर नियमों का उल्लंघन कर कब्जा करने वाले रसूखदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने जहां विभाग के विभिन्न विंगों के कार्य और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से राज्य की प्रगति के लिए अधिकारियों से सहयोग मांगा। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हम सभी मिल कर राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर के जायेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications