त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में बाजार में मिठाई की डिमांड काफी बढ़ जाती है। वहीं मिठाई खाने के शौकीन अक्सर अलग-अलग जगहों से अपनी पसंद की मिठाई मंगवाते हैं और खाते हैं।
नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में बाजार में मिठाई की डिमांड काफी बढ़ जाती है। वहीं मिठाई खाने के शौकीन अक्सर अलग-अलग जगहों से अपनी पसंद की मिठाई मंगवाते हैं और खाते हैं। फिर चाहें इसके लिए उन्हें सामान्य से ज्यादा पैसे ही क्यों न खर्च करने पड़े। बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये, फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

लेकिन इस बार कोरोना वायरस के डर के बीच आगामी त्योहारी सीजन में आप घर पर ही शुद्ध मिठाई बनाने के इंतजाम में होंगे। इसके बाद भी बहुत से लोगों की अभी भी कोशिश रह रही है, मार्केट का बना मिठाई खाने को मिल जाए। आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत सुनने के बाद आप बिलकुल हैरान हो जाएंगे। यकीनन कीमत सुनकर आप बिलकुल चौंक जाएगे।
9,000 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रही सबसे महंगी मिठाई
गुजरात के सूरत शहर में ऐसी ही एक मिठाई की दुकान है यहां बिक रही इस मिठाई का चर्चा पूरे देश में है। आखिर ऐसा क्या है इस मिठाई में जो पूरे देश में ये मशहूर हो गई। वैसे तो इस मिठाई की खासियत का अंदाजा इसकी कीमत से ही लगाया जा सकता है। सूरत शहर में 24 कैरेट मिठाई मैजिक नाम की एक दुकान है। जहां एक मिठाई 9,000 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रही है। हालांकि इसके बावजूद इस मिठाई को खरीदने के लिए पैसे वालों की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है।
सेहत के लिए अच्छी है ये मिठाई
बता दें कि इस मिठाई का दाम 9000 रूपये प्रति किलो है और इस मिठाई का नाम 24 कैरेट गोल्ड स्वीट्स है। ऐसा नहीं है 24 कैरेट्स मिठाई मैजिक शॉप में केवल यही मिठाई बिकती है, इसके अलावा अन्य दूसरी मिठाइयां भी हैं। जिनका भाव दूसरे दुकानों जैसा ही है, लेकिन इस दुकान को चलाने वाले कहते हैं कि इस 24 कैरेट गोल्ड स्वीट्स की बात ही कुछ और है। अब आप कहेंगे कि ऐसा इस मिठाई में क्या है, जो यह इतनी महंगी बिक रही है। तो दुकानदारों का कहना है कि ये मिठाई सेहत के लिए अच्छी है। ग्राहक ने उम्मीद जताई कि इस मिठाई से लोगों को फायदा मिलेगा।
24 कैरेट्स मिठाई की खासियत
बिजनेस वेबसाइट के मुताबिक दुकान के मालिक ने बताया कि इस दुकान को हमने 1932 में सिर्फ चार आइटम के साथ शुरू किया था। लेकिन आज यहां 135 तरह की मिठाई बेची जाती है। लोग दूर-दूर से इस मिठाई को खरीदने आ रहे हैं। लोगों को जैसे ही यह पता चल रहा है कि सोना का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है, वे इस मिठाई को खरीदने में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। इस स्पेशल मिठाई को ड्राईफ्रूट और गुलकंद से तैयार किया गया गया है। चांदी की जगह सोने के बर्क का इस्तेमाल किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इस मिठाई में यूज होने वाली कुछ सामग्री स्पेन से इम्पोर्ट की जाती है। इसमें यूज होने वाली हर चीज प्योर होती है। इस पारंपरिक मिठाई को नये रूप और चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, मैंगो सहित 17 अलग-अलग फ्लेवर में बनाए जाने की तैयारी चल रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications