सोना-चांदी में आज रौनक देखने को मिली है। आज सोना और चांदी के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। ना सिर्फ सोना मजबूत हुआ है, बल्कि चांदी में तेजी आई है।
नई दिल्ली: सोना-चांदी में आज रौनक देखने को मिली है। आज सोना और चांदी के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। ना सिर्फ सोना मजबूत हुआ है, बल्कि चांदी में तेजी आई है। इस तेजी के बावजूद सोना-चांदी अभी भी काफी सस्ते हैं। देश भर के सर्राफा बाजारों में बुधवार 24 कैरेट सोना 81 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50,528 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में सुबह 372 रुपये की तेजी आई और दाम 59,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50326 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46284 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37896 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59998 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में जबरदस्त गिरावट
सोने-चांदी की वायदा कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 266 रुपये की गिरावट के साथ 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत बुधवार पर एमसीएक्स पर 231 रुपये की गिरावट के साथ 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। आज बुधवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर कीमत में भी गिरावट देखी गई। बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार पर 1,396 रुपये की गिरावट के साथ 61,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा व हाजिर कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें
वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.36 फीसद या 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,896.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.40 फीसद या 7.57 डॉलर की गिरावट के साथ 1,890.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की तरह ही चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट दिखी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.90 फीसद या 0.46 डॉलर की गिरावट के साथ 23.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.16 फीसद या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications