आज फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ। नवंबर माह के 7वें दिन भी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है।
नई दिल्ली: आज फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ। नवंबर माह के 7वें दिन भी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। यानी कि आज भी देशभर में ईंधन पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा। बता दें कि पिछले एक 36 दिनों से पेट्रोल-डीजल के कीमत स्थिर बनी हुई है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल निचले स्तर पर बना हुआ है। डीजल के दाम भी लगातार स्थिर हैं, जबकि पेट्रोल के दाम सितंबर से ही स्थिर हैं। वहीं डीजल के रेट में आखिरी बार 02 अक्टूबर को 08 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। वहीं अब नवंबर माह की शुरुआत से ही स्थिरता देखने को मिली है। बात करें सितंबर की तो इस महीने में जहां एक दिन छोड़कर ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला। वहीं अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली थी। जबकि जुलाई माह में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 81.06 रुपये और डीजल 70.46 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.74 रुपये और डीज़ल 76.86 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.59 रुपये और डीज़ल 73.99 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 84.14 रुपये और डीज़ल के दाम 75.95 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 83.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications