आज फिर सस्ता हो गया डीजल। लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया।
नई दिल्ली: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आज यानी शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 81.06 रुपये और डीजल 70.46 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.74 रुपये और डीज़ल 76.86 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.59 रुपये और डीज़ल 73.99 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 84.14 रुपये और डीज़ल के दाम 75.95 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 83.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
ट्रंप के कोरोना पोजिटिव होने से कच्चे तेल के बाजार में हाहाकार
बीते कल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप को कोविड-19 संक्रमण की खबरों के बाद कल अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम भी फिसल गए। इधर, घरेलू बाजार में देखें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications