सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के संकट के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल कर ली है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के संकट के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल कर ली है। आज सोमवार को भारत में सोने की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। विदेशी बाजारों में तेजी के बीच आज शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का अगस्त वायदा 0.7% उछलकर 48,289 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई चांदी वायदा 1.2% बढ़कर 49,190 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी
वहीं अगर सोने के हाजिर भाव की बात करें तो यह पिछले 10 दिन में सोना 1174 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड ने प्रति 10 ग्राम 48,300 रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया है। 23 कैरेट सोने का भाव भी 645 रुपये बढ़कर 48107 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 593 रुपये तेज होकर 44243 रुपये और 18 कैरेट का 36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी 966 रुपये तेज हो गई है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44243 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया ।
चांदी की कीमत 49000 रुपए से ऊपर
वहीं 22 जून को चांदी की कीमत 49061 रुपए प्रति किलो रही। पिछले 11 कारोबारी दिन में सोना 1821 रुपया महंगा हो चुका है। वहीं चांदी भी 1161 रुपये चढ़ चुकी है। सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में सोमवार को 48300 रुपये और चांदी का भाव 49061 रुपये पर पहुंच गया। जबकि 8 जून को सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव 46479 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 48300 पर पहुंच गई। जानकारों की माने तो अगले कुछ दिनों में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। सोने की कीमत में इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
10 ग्राम सोने की कीमत 53,000 रुपए पहुंच सकती
साल 2020 में सोने की कीमत 53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव तक पहुंच सकती है। इसकी वजह दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों की ओर से नीतिगत दरों में कटौती जो इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था गहरी मंदी में है और सोना सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर जाना जाता है। वहीं शेयर बाजार में अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान भी सोने में बढ़ा है। जिससे मांग को बल मिला है। गोल्ड ईटीएफ की ओर से की जा रही भारी खरीदारी इसका सीधा संकेत है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications