सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई।
नई दिल्ली: सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 68000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

68 रु की तेजी के साथ 47953 रुपये पर बंद हुआ सोना
सोमवार को 9 फरवरी को सोना 48045 पर बंद हुआ था। आज 10 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 24 रुपये की गिरावट के साथ 48021 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 68 रु की तेजी के साथ 47953 रुपये पर बंद हुआ।
131 रु की गिरावट के साथ 68983 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 9 फरवरी को चांदी 69948 पर बंद हुई थी। वहीं आज 10 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 834 रुपये की तेजी के साथ 69114 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 131 रु की गिरावट के साथ 68983 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36016 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 69114 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
गोल्ड ईटीएफ में जनवरी में 45 फीसद का उछाल
निवेशकों ने जनवरी में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट फंड्स (ईटीएफ) में 625 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह दिसंबर, 2020 की तुलना में 45 फीसद की वृद्धि को दिखाता है। इंवेस्टर्स ने इस उम्मीद में सोने में अधिक निवेश किया कि आने वाले महीनों में इसके दाम में वृद्धि देखने को मिलेगी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में इस अनुपात में निवेश से इस फंड का कुल असेट बेस 22 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 14,481 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह आंकड़ा दिसंबर के आखिर में 14,174 करोड़ रुपये पर रहा था। इससे पहले नवंबर, 2020 में गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में शुद्ध आधार पर 141 करोड़ रुपये का आउटफ्लो देखने को मिला था। लेकिन दिसंबर से एक बार फिर इस फंड में निवेशकों की गहरी रुचि देखने को मिली। दिसंबर में गोल्ड ईटीएफ में 431 करोड़ रुपये का निवेश देखने को मिला था। जनवरी, 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 625 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications