सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही।
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके पहले 2 दिन तक तेल की कीमतों में कटौती की गई थी। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके पहले 2 दिन तक तेल की कीमतों में कटौती की गई थी। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है, कीमतें आज स्थिर है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चल रहे हैं। फरवरी महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 90.78 रुपये और डीजल 81.10 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 97.19 रुपये और डीज़ल 88.20 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 90.98 रुपये और डीज़ल 83.98 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 92.77 रुपये और डीज़ल के दाम 86.10 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 93.82 रुपये और डीज़ल के दाम 85.99 रुपये लीटर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
बीते एक साल में कितने महंगे हुए पेट्रोल-डीज़ल
बुधवार को इस साल पहली बार पेट्रोल-डीज़ल के भाव कम हुए थे। बीते एक साल में पेट्रोल का भाव 21.58 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा है। जबकि, इस दौरान डीज़ल का भाव 19.18 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा है। फरवरी में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके था। हालांकि, राज्यों द्वारा वैट कम होने के बाद यह तीने अंकों से नीचे आ गए।


Click it and Unblock the Notifications