बैंक के करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है।
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। बैंक के करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है। आय दिन ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के बारे में सुनने को मिल रही है। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक सहित तमाम बैंक अपने कस्टमर्स को इस बारे में अलर्ट कर रहे हैं, ताकि आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो जाए। Jan Dhan खाता : इन Top बैंकों में मिस कॉल देकर चेक करें बैलेंस, तुरंत होगा काम

बैंकों ने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट
तो अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैकं (पीएनबी) और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। इन तीनों बैंकों ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी कर आगाह किया है। ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक अपने ग्राहकों को सतर्क करता रहता है। बैंक ने खासकर महामारी के दौरान ग्राहकों को सावधान किया है। इन दिनों देश में बढ़ते डिजिटल पेमेंट होने की वजह से धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बता दें कि तीनों बैंक ने ट्वीट करके लोगों को इस बारे में जानकारी दी है।
एसबीआई ने कस्टमर्स को किया अलर्ट
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स को सावधान करते हुए कहा है कि आप क्यूआर कोड कतई न करें। ऐसा इसलिए कि जब आप क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो आपको धनराशि नहीं मिलती। जब तक आपका उद्देश्य किसी को भुगतान करना नहीं है, तब तक किसी के द्वारा शेयर किए गए क्यूआर कोड को स्कैन न करें।
पीएनबी अलर्ट
बात करें पंजाब नेशनल बैंक कि तो बैंक ने अपने ग्राहकों को बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर एक अलर्ट जारी कर फ़िशिंग घोटाले से सावधान रहने को कहा है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई तरह के अलर्ट्स का जिक्र किया है। इसके साथ ही एक ट्वीट जारी कर फ़िशिंग घोटाले से सावधान रहने को कहा है। बैंक अपने ग्राहकों से कहा है कि एक छोटी सी गलती से आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है। इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने कुछ तरीके भी बताए हैं।
आईसीआईसीआई बैंक ने दिए टिप्स
प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने कस्टमर्स से कहा है कि बैंकिंग या किसी भी फाइनेंशियल जानकारी किसी से शेयर न करें। नोट कर लें, कि कभी भी बैंक कर्मचारी फोन कर या एसएमएस भेज कर आपके अकाउंट की डिटेल नहीं मांगते हैं, जबकि एक फ्रॉड इंसान आपसे फोन पर या एसएमएस या कोई लिंक भेजकर आपसे बैंक डिटेल मांगने की कोशिश कर सकता है।
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का ध्यान दें
- किसी को भी अपना सीवीवी, पासवर्ड, ओटीपी, पिन और डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर न दें। अगर आपको कोई बरगलाने वाले फोन कॉल या कोई संदिग्ध एसएमएस मिलते हैं तो उसका कोई जवाब न दें।
- आपको इनाम, लॉटरी और केवाईसी के नाम से फोन कॉल आए तो समझ लीजिए यह फ्रॉड कॉल है, इनसे आगे कोई बात न करें। आजकल मोबाइल वॉलेट (पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि) के नाम पर फ्रॉड बड़ी संख्या में हो रहे हैं। ऐसे में हमेशा सतर्क रहें।
सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग टिप्स
- बैंक की वेबसाइट को हमेशा अपने ब्राउजर के एड्रेस बार में यूआरएल टाइप करके ही एक्सेस करना चाहिए।
- साइट को एक्सेस करने के लिए किसी भी ई-मेल में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- वक्त-वक्त पर इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड बदलते रहें। कंप्यूटर को नियमित रूप से एंटीवायरस के साथ स्कैन करें।
- वहीं फोन में एप्पल ऐप स्टोर, गूगल प्लेस्टोर, ब्लैकबेरी ऐप वर्ल्ड, ओवी स्टोर, विंडोज मार्केटप्लेस आदि जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशन स्टोर से ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा देने वाले मैलिशियस ऐप को डाउनलोड करते वक्त सावधानी बरतें।
- ऐसे किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले बैंक से संपर्क कर उसकी ऑथेंटिसिटी जांच लें। साइबर कैफे या शेयर्ड/सार्वजनिक पीसी से इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस करने से बचें।
- पोस्ट लॉगइन पेज पर हमेशा आखिरी लॉग-इन की तारीख व समय चेक करें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications