नयी दिल्ली। भारत में कई प्रमुख कार निर्माता कंपनियां हैं। इनमें मारुति, ह्यूंडई, टाटा, महिंद्रा, निसान और फोर्ड शामिल हैं। मगर इनमें सभी कंपनियां सीएनजी कारों का उत्पादन नहीं करती। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति के अलावा ह्यूंडई कुछ सीएनजी कारें बनाती हैं। इनके अलावा फोर्ड और महिंद्रा केवल 1-1 सीएनजी मॉडल बनाती हैं। सीएनजी कारों के कई फायदे हैं। इससे पर्यावरण पर प्रदूषण का कम नुकसान होता है। साथ ही इससे आपके सफर की लागत कम आती है। इस समय मारुति के 8 मॉडल सीएनजी में मौजूद हैं, जिनमें ऑल्टो, ऑल्टो के10, वैगनआर, सेलेरियो, डिजायर टूर एस, ईको, और सुपर कैरी मिनी ट्रक शामिल हैं। मगर यहां हम आपको मारुति के अलावा तीन अलग-अलग कपनियों के सीएनजी मॉडल के बार में बतायेंगे। आइये जानते हैं 3 शानदार सीएनजी कार मॉडलों के साथ उनकी कीमत और फीचर्स।
फोर्ड एस्पायर (कीमत 7.27 से 8.52 लाख रु)
फोर्ड की सीएनजी कार एस्पायर की कीमत 7.27 लाख रुपये से 8.52 लाख रुपये तक है। इसका पैमाना 3,995 मिमी एल x 1,704 मिमी डब्ल्यू x 1,525 मिमी एच है। वहीं इसका वजन 1,016 से 1,080 किलोग्राम तक है। 1.2 एल 3-सिलेंडर प्राकृतिक गैस इंजन दिया गया है। कार में 5 लोगों के बैठने की क्षमता है। ये कार आपको 26-28 किमी का माइलेज देगी। खास बात यह है कि फोर्ड एस्पायर को देश की टॉप 10 फ्यूल एफिशिएंसी कारों में शामिल किया जाता है। शानदार लुक वाली एस्पायर का इंटीरियर और एक्टीरियर शानदार है।
महिंद्रा केयूवी 100 (कीमत 5.65 लाख रुपये)
5.65 लाख रुपये कीमत वाली महिंद्रा महिंद्रा केयूवी 100 महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की इकलौती सीएनजी कार है। इसमें 1.2 एल 3-सिलेंडर प्राकृतिक गैस वाला इंजन दिया गया है। ये इंजन 83पीएस की अधिकतम पावर और 115 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये 18 किमी का माइलेज देती है। इसका इंजन 1198 सीसी का है। कार में एयरबैग्स है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 35 लीटर की है। महिंद्रा केयूवी 100 में 6 लोगों के बैठने की क्षमता है।
ह्यूंडई सैंट्रो (कीमत 4.30 से 5.79 लाख रु)
ह्यूंडई सैंट्रो की कीमत 4.30 से 5.79 लाख रुपये है। सैंट्रो 20.3 किमी का माइलेज देती है। इसमें 1086 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। कार में एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम दिया गया है। ह्यूंडई सैंट्रो में 17.64 सेमी टचस्क्रीन एवी सिस्टम है जिसमें स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी, वॉयस-रिकॉग्निशन और नेविगेशन फीचर है। कार में एयरबैग और 1 चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिया गया है। सैंट्रो के अलावा ह्यूंडई के सिर्फ 2 और सीएनजी मॉडल हैं। इनमें ग्रैंड आई10 और ग्रैंड आई10 प्राइम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - ये हैं मारुति की सीएनजी वाली कारें, जानें कीमत और फीचर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications