नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति की स्थापना 14 दिसंबर 1983 को की गयी थी। मारुति सुजुकी ने पिछले साल नवंबर में अपने करीब 36 सालों में 2 करोड़ पैसेंजर व्हीकल बेचने का आंकड़ा पार कर लिया था। जहां तक कारों का सवाल है तो बाजार में मारुति की एक से शानदार कार मौजूद है। इनमें आपको पेट्रोल के अलावा सीएनजी वेरिएंट भी मिलेंगी। सीएनजी वेरिएंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे सफर की लागत कम आती है। वैसे मारुति की कारों में आपको कई तरह की सुविधाएं, मॉडल, वेरिएंट, इंजन और बाकी फीचर्स मिलेंगे। मारुति के टॉप मॉडलों में स्विफ्ट, बलेनो और विटारा ब्रेजा शामिल हैं। इनमें सीएनजी के भी अन्य मॉडल मौजूद हैं। आइये जानते हैं मारुति के खास सीएनजी मॉडलों के दाम और उनके फीचर।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये है। अर्टिगा 18.69 से 26.2 किमी तक की माइलेज देती है। ये कार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी आपको मिल जायेगी। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति ऑल्टो की कीमत 4.22 लाख रुपये (एवरेज एक्स-शोरूम कीमत) है। यह कार 22.05 से 31.59 किमी तक का माइलेज देती है। इसका इंजन 796 सीसी का है। इस कार में 5 लोग एक साथ बैठक सकते हैं।
मारुति सुजुकी वैगन आर
वैगन आर की औसत एक्स-शोरूम कीमत 4.51 लाख रुपये है। इस कार में 998 से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह वैगन आर में 20.52 से 32.52 किमी है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी सिलेरियो की औसत एक्स-शोरूम कीमत 5.4 लाख रुपये है। सिलेरियो की माइलेज 23.1 से 31.79 किमी तक है। इसका इंजन 998 सीसी का है। 5 लोगों के बैठने की क्षमता वाली सिलेरियो पेट्रोल वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 23.95 से 32.26 किमी तक की माइलेज देती है। इसकी औसत एक्स-शोरूम कीमत 4.51 लाख रुपये है। इस कार का इंजन भी सिलेरियो की तरह 998 सीसी का है। सीएनजी के अलावा ऑल्टो के10 पेट्रोल वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी ईको
मारुति सुजुकी ईको की एवरेज एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है। ये 16.2 किमी का माइलेज देती है। इस कार में अधिकतम 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसका दमदार इंजन 1196 सीसी का है।
ये है मारुति सुजुकी की सभी कार मॉडलों की प्राइस लिस्ट :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.88 लाख रुपये से 4.09 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : 5.14 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.58 लाख रुपये से 8.9 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.62 लाख रुपये से 10.59 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : 4.42 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.82 लाख रुपये से 9.52 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.54 लाख रुपये से 11.2 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.26 लाख रुपये से 5.43 लाख रुपये
- मारुति ऑल्टो के10 : 3.6 लाख रुपये से 4.39 लाख रुपये
- मारुति सीएज : 8.19 लाख रुपये से 11.38 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : 8.8 लाख रुपये से 11.43 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.74 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.61 लाख रुपये से 4.75 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.79 लाख रुपये से 11.46 रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.75 लाख रुपये से 5.52 लाख रुपये
- मारुति बलेनो आरएस : 7.88 लाख रुपये
ये हैं मारुति की 5 आने वाली कारें और उनके संभावित प्राइस :
- मारुति अर्टिगा स्पोर्ट : 8.3 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल 5 : 5 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा 2020 : 10 लाख रुपये
- मारुति इग्निस 2020 : 5 लाख रुपये
- मारुति ग्रैंड विटारा : 22.7 लाख रुपये
सबसे बड़ी कार कंपनी
पिछले कुछ सालों में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय कार निर्माता कंपनियों की लीडर बन गयी है। मारुति ने पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा भारतीय बाजार में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहनों के साथ-साथ स्मार्ट हाइब्रिड वाहनों को भी पेश किया है। वर्तमान में कंपनी की 70 प्रतिशत गाड़िया 8 मॉडल के साथ बीएस6 तकनीक वाली है। साथ ही यह भारत में पहले ही 3 लाख से अधिक बीएस6 कारों की बिक्री कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - Tata की कारों की नयी प्राइस लिस्ट, बजट के बाद ये हैं दाम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications