नई दिल्ली, जनवरी 27। इंफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) विश्व स्तर पर आईटी सेवा कंपनी में दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली ब्रांड बन गई है। इसका खुलासा ब्रांड फाइनेंस की 2022 रैंकिंग रिपोर्ट में हुआ। ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 आईटी सर्विसेज रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, टीसीएस ने पिछले 12 महीनों में अपनी ब्रांड वैल्यू 1.844 अरब डॉलर या 12.5 प्रतिशत बढ़ा कर 16.786 अरब डॉलर कर दी है। इसका श्रेय कंपनी के अपने ब्रांड और कर्मचारियों, कस्टमर इक्विटी और मजबूत ग्रोथ को जाता है। मगर रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के टॉप 10 ब्रांड्स में एक भी भारतीय कंपनी नहीं है। इस लिस्ट में अमेरिकी और चीनी कंपनियों का बोलबाला रहा है। आगे जानिए सर्वाधिक वैल्यू वाली टॉप 10 कंपनियों के नाम।
पहले नंबर पर ऐप्पल
लिस्ट में पहले नंबर पर ऐप्पल है। इसकी मार्केट वैल्यू इस समय 355.1 अरब डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर 350.3 अरब डॉलर की वैल्यू अमेजन और 263.4 अरब डॉलर के साथ गूगल लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ये तीनों ही अमेरिकी कंपनियां हैं। चौथे नंबर पर 184.2 अरब डॉलर के साथ माइक्रोसॉफ्ट और 111.9 अरब डॉलर के साथ वॉलमार्ट पांचवे नंबर पर है। ये दोनों भी अमेरिकी कंपनियां ही हैं।
ये हैं बाकी कंपनियां
लिस्ट में छठे नंबर पर दक्षिण कोरिया की सैमसंग है। इसकी वैल्यू 107.3 अरब डॉलर है। वहीं सातवें नंबर पर फिर से एक एक और अमेरिकी कंपनी फेसबुक है, जिसकी वैल्यू 101.2 अरब डॉलर है। 10वें नंबर पर भी अमेरिकी कंपनी है। ये है वेरिजॉन, जिसकी वैल्यू 69.6 अरब डॉलर है।
चीन की कंपनियां
लिस्ट में 8वें और 9वें नबर पर है चीन की कंपनियां हैं। ये हैं आईसीबीसी और हुआवेई। इन कंपनियों की वैल्यू क्रमश: 75.1 अरब डॉलर और 71.2 अरब डॉलर है। यानी लिस्ट में 7 कंपनियां अमेरिका की हैं। जबकि 2 चीन और 1 साउथ कोरिया की है। बता दें कि रिपोर्ट में तकनीकी क्षेत्र एक बार फिर ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 रैंकिंग में सबसे मूल्यवान सेक्टर रहा है। टॉप 500 कंपनियों में टेक कंपनियों की कुल ब्रांड वैल्यू 1.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब है।
तीन कंपनियों के पास 50 फीसदी हिस्सा
कुल मिलाकर, 50 तकनीकी ब्रांड रैंकिंग में शामिल हैं। मगर ब्रांड वैल्यू के लिहाज से काफी हद तक तीन बड़ी कंपनियों का दबदबा है। इनमें ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग शामिल हैं। टेक सेक्टर की कुल ब्रांड वैल्यू में से 50% से अधिक इन्हीं तीन कंपनियों के पास है।
ये ब्रांड भी हुए शामिल
मीडिया ब्रांड रैंकिंग में टॉप 3 सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से है। इनमें सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट (ब्रांड मूल्य 184% बढ़ कर 6.6 अरब डॉलर) और दक्षिण कोरियाई इंटरनेट ब्रांड काकाओ (ब्रांड मूल्य 161 फीसदी बढ़ कर 4.7 अरब डॉलर) टिकटॉक के पीछे हैं। मीडिया सेक्टर के अन्य प्रमुख ब्रांड्स में डिज़नी (ब्रांड वैल्यू 57 अरब डॉलर ), नेटफ्लिक्स (29.4 अरब डॉलर), यूट्यूब (ब्रांड वैल्यू 23.9 अरब डॉलर) और स्पोटिफाई (ब्रांड वैल्यू 6.3 अरब डॉलर) शामिल हैं। इन सभी की ब्रांड वैल्यू में वृद्धि भी देखी जा रही है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में टाटा समूह दक्षिण एशिया में सबसे मूल्यवान ब्रांड है और 23.9 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ टॉप 100 में भारत की इकलौती एंट्री है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications