नयी दिल्ली। आज का जमाना कार और मोटरसाइकिल का है। इसलिए कुछ लोगों को साइकिल चलाना थोड़ा पुराने जमाने का ट्रेंड लग सकता है। मगर अभी भी आपको दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की सड़कों पर बहुत से लोग साइकिल चलाते दिख जाएंगे। गांवों में लोग जरूरत के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। मगर शहरों में साइकिल अब खुद को फिट रखने और पर्यावरण की फिक्र करने वाले लोग ही चलाते हैं। सुबह और शाम को साइकिलिंग करने से आप फिट रह सकते हैं। इस बात की सलाह खुद डॉक्टर देते हैं। जिम में पसीना बहाने से खुद को फिट रखने का एक बेहतर उपाय साइकिलिंग है। अगर इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आप साइकिलिंग शुरू करना चाहते हैं तो हम यहां आपको बेस्ट बजट बाइसिकल की जानकारी देंगे। ये सारी साइकिलें इस समय फ्लिपकार्ट पर 10000 रु तक की कीमत पर उपलब्ध हैं।
हीरो नेक्स्ट 26टी
हीरो की नेक्स्ट 26टी 18 स्पीड स्प्रिंट 26 टी माउंटेन साइकिल फ्लिपकार्ट पर 7096 रु में उपलब्ध है। आपको इस साइकिल के फ्रेम और फोर्क पर 2 साल की वारंटी, फ्रीव्हील, हैंडल, पेडल, हब रियर, हब फ्रंट, बीबी एक्सल, चेन, चेन व्हील और रिम पर 1 साल की वारंटी तथा टायर और ट्यूब के लिए 6 महीने की वारंटी मिलेगी। साइकिल के फ्रंट और रियर में वायर ब्रेक है। साथ ही ये साइकिल डुअल सस्पेंशन वाली है। इसके टायर 26 इंच और फ्रेम 18 इंच का है। साइकिल का फ्रेम स्टील/मिल्ड स्टील से तैयार किया गया है।
ओमो मॉडल 1.0 26टी
ओमो मॉडल 1.0 26 टी हाइब्रिड साइकिल / सिटी बाइक की कीमत 8395 रु है। ये साइकिल बिना गियर वाली है। इसके टायर भी 26 इंच और फ्रेम 18 इंच की है। इसका फ्रेम मैटेरियल स्टील/मिल्ड स्टील का है। इस साइकिल के फ्रेम पर आपको 2 साल की वारंटी मिलेगी। ये साइकिल भी आपको रियर और फ्रंट में वायर ब्रेक के साथ मिलेगी।
हीरो स्प्रिंट कम्पास 29टी
हीरो स्प्रिंट कम्पास 29टी रोडस्टर साइकिल आपको फ्लिपकार्ट पर 9499 रु में उपलब्ध है। आप ये साइकिल ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं, जो सिर्फ 325 रु से शुरू होती है। फ्रंट और रियर में वायर ब्रेक और सिंगल स्पीड (नॉन-गियर) वाली इस साइकिल में सिर्फ फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इस साइकिल का टायर 29 इंच और फ्रेम 20 इंच का है। आपको हीरो स्प्रिंट कम्पास 29टी के फ्रेम और फॉर्क पर 2 साल की वारंटी मिलेगी।
ओमो मनाली जी 1 26टी
ओमो मनाली जी 1 26 टी माउंटेन साइकिल (सिंगल स्पीड, ऑरेंज) साइकिल आपको 9882 रु में मिल जाएगी। इस साइकिल के टायर का साइज 26 इंच का ही है, जबकि इसका फ्रेम 18 इंच का है। अच्छी बात ये है कि इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है। ये साइकिल पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी बढ़िया है। साइकिल में एलॉय व्हील मौजूद हैं। इस साइकिल का वजन 12.9 किग्रा है।
एटलस अल्टीमेट सिटी कार्बन बाइक
व्यस्कों के लिए एटलस अल्टीमेट सिटी कार्बन बाइक ब्लैक एंड ग्रीन 700सी टी हाइब्रिड साइकिल / सिटी बाइक (सिंगल स्पीड, मल्टीकलर) की कीमत 10000 रु है। ये साइकिल भी महिला और पुरुष दोनों के लिए बेस्ट है। इसका टायर 700 इंच और फ्रेम 18.5 इंच का है। सिंगल स्पीड वाली ये साइकिल के फ्रेम का मैटेरियल स्टील/मिल्ड स्टील का है। इसके फ्रंट और रियर में आपको वायर ब्रेक मिलेगा।
हरक्यूलिस क्रशर आरएफ 6एस 26टी
हरक्यूलिस क्रशर आरएफ 6एस 26टी माउंटेन साइकिल सबसे बेहतरीन साइकिलों में से एक है। ये 6 गियर वाली साइकिल है। फ्रंट और रियर में वायर ब्रेक से लैस इस साइकिल के टायर का साइज 26 इंच और फ्रेम 17 इंच का है। इस साइकिल की कीमत 9999 रु है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications