नयी दिल्ली। सरकार द्वारा 20 सितंबर को कॉर्पोरेट टैक्स में की गयी कटौती का शेयर बाजार पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। सरकार का यह कदम मैनुफैक्चरिंग बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए था, जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था में तेजी लाना था सरकार के इस कदम को घरेलू निवेशकों के साथ-साथ विदेशी निवेशकों ने भी खूब सराहा। वहीं कुछ और भी कारक ऐसे रहे, जिनका भारतीय शेयर बाजार पर अच्छा असर पड़ा और निवेशकों ने जम कर खरीदारी की। इनमें विदेशी निवेश, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में नरमी, ब्रेक्जिट डील, कच्चे तेल की स्थिर कीमते और सरकार की तरफ से ग्रोथ को सहारा देने के लिए और कदम उठाये जाने की उम्मीद शामिल है। 20 सितंबर के बाद में काफी जोरदार तेजी देखी गयी, जिससे बीएसई सेंसेक्स 15 फीसदी और निफ्टी 14 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। इस दौरान कई शेयरों में जबरदस्त उछाल आयी और निवेशकों को मालामाल बना दिया।

51 से 197 फीसदी रिटर्न
20 सितंबर से 24 दिसंबर तक करीब तीन महीनों की अवधि में जिन शेयरों ने शानदार दिया उनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी अव्वल रही। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 196.71 फीसदी चढ़ा। इस शेयर के निवशकों का पैसा केवल तीन महीने में लगभग तिगुना हो गया। वहीं शिपिंग कॉर्पोरेशन 85.44 फीसदी, अवंती फीड्स 67.77 फीसदी, एस्सेल प्रोपैक 65.66 फीसदी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज 63.69 फीसदी, जिंदल स्टील 59.49 फीसदी, कॉर्पोरेशन बैंक 52.76 फीसदी और अदाणी ट्रांसमिशन 51.37 फीसदी तक ऊपर चढ़ा।
इन शेयरों ने भी दिया शानदार रिटर्न
इसी अवधि में कई शेयरों ने करीब 40 फीसदी से 48.5 फीसदी तक का रिटर्न दिया। इनमें रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (48.45 फीसदी), डीएलएफ (47.18 फीसदी), अदाणी एंटरप्राइजेज (46.63 फीसदी), ट्यूब इन्वेस्टमेंट ऑफ इंडिया (45.43 फीसदी), क्रिसिल (44.27 फीसदी), बर्जर पेंट्स (42.08 फीसदी), टाटा मोटर्स (41.25 फीसदी), मदरसन सूमी (40.63 फीसदी), ब्लिस जीवीएस (40.27 फीसदी), मनप्पुरम फाइनेंस (39.98 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (39.97 फीसदी) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - आरबीआई ने लॉन्च किया प्रीपेड कार्ड, जानिये क्या होंगी सुविधाएँ
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications