
Top 3 Cheap SUV : कार खरीदने से पहले लोग कई चीजें देखते हैं। इनमें सबसे अहम है कीमत। जाहिर सी बात है कि कोई भी अपनी जेब के हिसाब से ही कार खरीदेगा। पर अपनी पसंद के मॉडल के लिए लोग थोड़ा-बहुत अधिक खर्च करना पसंद करते हैं। बहुत से लोग अधिक पैसा खर्च करने के बजाय उसी कार के लोअर मॉडल से काम चलाना पसंद करते हैं। पर फिर भी लोग कोशिश तो करते हैं कि अपनी पसंद की कार और पसंदीदा मॉडल ही बजट में खरीद सकें। इस समय बहुत सारी कैटेगरी में कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें से एक कैटेगरी है एसयूवी। एसयूवी कारें बहुत अधिक पसंद की जाती हैं। एसयूवी यानी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल। यदि आप कोई सस्ती एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। हम यहां आपको तीन सबसे सस्ती एसयूवी कारों की जानकारी देंगे।
टाटा पंच
लिस्ट में पहला नाम है टाटा पंच का। ये एक 366 लीटर बूट स्पेस वाली कार है। इसे टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती एसयूवी होने का दर्जा भी हासिल है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस ये कार 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑप्शनल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लिंक्ड है। इसके कुल चार वेरिएंट्स हैं, जिनमें प्योर, एडवेंचर, अकम्पलिस्ड और क्रिएटिव शामिल हैं। टाटा पंच की कीमत 6 लाख रु से 9.54 लाख रु (एक्स-शोरूम) तक है।
कैसे हैं फीचर्स
बात करें टाटा पंच के फीचर्स की इसमें सात इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑटो एयर कंडीशनिंग, स्वचालित हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के अलावा क्रूज़ कंट्रोल भी दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स में ये कार डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। कार में रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर और एक रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है।
निसान मैग्नाइट
निसान मैग्नाइट 336 लीटर बूट स्पेस वाली कार है, जिसका रेट 6 लाख रु से 10.94 लाख रु तक है। ये एक 5 सीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस है।
जानिए कार के फीचर्स
ये एसयूवी 8 इंच के ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सात इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 16 इंच के डुअल-टोन एलॉय, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी हेडलाइट और रियर वेंट्स से लैस है। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल है।
रेनॉल्ट काइगर
रेनॉल्ट काइगर का लुक स्पोर्टी है। ये कार कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। इस एसयूवी की कीमत 6.50 लाख रुपये से लेकर 11.23 रुपये तक है। इसका इंजन निसान मैग्नाइट वाला ही है। काइगर में तीन ड्राइविंग मोड्स हैं। इनमें नॉर्मल, इको और स्पोर्ट शामिल हैं। ये एसयूवी 405 लीटर के बूट स्पेस वाली है। इसके फीचर्स पर नजर डालें तो इस कार में आपको वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। काइगर 7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप और डे टाइम रनिंग लाइट्स, वायरलेस फोन चार्जर, स्मार्टफोन मिरर और क्रूज कंट्रोल के साथ आती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications