Which sectors gain from GST Rate Cut: 56वीं जीएसटी परिषद ने बुधवार (3 सितंबर) को अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधारों को मंजूरी दे दी, जिसमें 5% और 18% की दो-दर संरचना के साथ-साथ तंबाकू, पान मसाला और अन्य लग्जरी की वस्तुओं पर 40% का शुल्क शामिल है। इस खबर से कई सेक्टर्स में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फर्टिलाइजर, रिन्वेबल एनर्जी, कपड़ा और परिधान जैसे क्षेत्रों को कम कर दरों से काफी फायदा हो रहा है।

GST कट के बाद किन सेक्टर्स को हो रहा लाभ?
ऑटो स्टॉक (Auto Stocks)- GST काउंसिल ने टैक्स व्यवस्था में कई सुधारों को मंजूरी दिए जाने के बाद, 4 सितंबर को भारतीय वाहन निर्माताओं के शेयरों में तेजी से उछाल आया। शेयर की कीमतों में इस तेज उछाल ने निफ्टी ऑटो इंडेक्स को 3 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर पहुंचा दिया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर लगभग 7 प्रतिशत बढ़कर 3,505 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। इस बीच, टीवीएस मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और अन्य कंपनियों के शेयर लगभग 1 प्रतिशत चढ़े। इस बीच, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 9 प्रतिशत चढ़ गए। यह ट्रैक्टरों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत करने के बाद हुआ है।
फर्टिलाइजर स्टॉक (Fertilizers Stocks)- GST काउंसिल ने टैक्स व्यवस्था में कई सुधारों को मंजूरी दिए जाने के बाद आज फर्टिलाइजर के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। एग्रो फॉस इंडिया, एरीज एग्रो, एशियन फर्टिलाइजर्स, बालाजी फॉस्फेट, बसंत एग्रो टेक (इंडिया) के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इंश्योरेंस स्टॉक (Insurance Stocks)- जीएसटी परिषद ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी से छूट देने के फैसले के बाद इंश्योरेंस शेयरों में तेजी आई। एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ से एसबीआई लाइफ के शेयरों में 10% तक की तेजी आई।
भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर ₹914.9 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जो 5% से अधिक की बढ़त दिखाता है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भी ₹1899 और ₹814.9 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। ये भी लगभग समान इंट्राडे बढ़त दर्ज करने में पीछे नहीं रहे। अन्य शेयरों में, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, जो ₹91.39 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, ने 10% से अधिक का इंट्राडे लाभ दर्ज किया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications