गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। गर्मी में एक मात्र सहारा एसी, पंखे और कुलर का ही लेना पड़ता हैं। मगर जब बात एसी खरीदने की होती है तो काफी लोग इसे खरीदने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके द्वारा होने वाला बिजली का खर्च
नई दिल्ली, अप्रैल 30। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। गर्मी में एक मात्र सहारा एसी, पंखे और कुलर का ही लेना पड़ता हैं। मगर जब बात एसी खरीदने की होती है तो काफी लोग इसे खरीदने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके द्वारा होने वाला बिजली का खर्च झेलना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। अगर आप भी एसी खरीदना चाहते हैं, लेकिन उसके बिजली के बिल से घबरा रहे हैं तो अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे एसी के बारे में बता रहे हैं, जिसे जितना मर्जी चलाने पर बिजली का खर्च नहीं आएगा। जी हां, हम सोलर एसी की बात कर रहे हैं जो कि आपको गर्मी से राहत भी देगा और जेब पर भी हर महीने कोई असर नहीं डालेगा। वन टाइम इंवेस्टमेंट करके आप ज्यादा बिजली के बिल से बच सकते हैं।

क्या है सोलर एसी
एक सोलर एसी या सोलर एयर कंडीशनर ऐसा एसी होता है, जो सोलर पावर यानी सूरज की रोशनी के बदौलत काम करता है। इस तरह के एसी बिजली से चलने के बजाय सोलर पैनल से जनरेट होने वाली सोलर एनर्जी पर काम करते हैं। सोलर एसी भी रेगुलर एसी की तरह ही काम करते हैं, लेकिन उनके पास पावर के ज्यादा ऑप्शन होते हैं। एक कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर को आप सिर्फ बिजली से चला सकते हैं, जबकि सोलर एसी को आप तीन तरह से यूज कर सकते हैं। इसे आप सोलर पावर, सोलर बैटरी बैंक और इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड से चला सकते हैं।
कीमत भी काफी कम
वैसे तो इस तरह के प्रोडक्ट बाजार में बहुत कम उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ वेबसाइट्स पर इन्हें लिस्ट किया गया है। एक समान्य एसी की तरह ही सोलर एसी की कीमत भी उसकी क्षमता पर निर्भर करती है। एक औसत सोलर एसी के लिए आपको लगभग 99 हजार रुपये खर्च करने होंगे। Kenbrook Solar के मुताबिक, एक टन की क्षमता वाले सोलर एसी के लिए आपको लगभग 99 हजार रुपये खर्च करने होंगे, जबकि 1.5 टन क्षमता वाले एसी के लिए आपको 1.39 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे।
महत्वपूर्ण बातें : 3-स्टार और 5-स्टार के बीच की
- 3-स्टार रेटिंग के मुकाबले 5-स्टार रेटिंग की एसी की कुलिंग क्षमता अधिक होती है।
- 3 स्टार एसी की तुलना में 5 स्टार एसी कम बिजली की खपत करती है।
- बिजली की खपत का गणित
- 5 स्टार 1.5 टन एसी औसतन 1450W की खपत प्रति घंटा करता है।
- 3 स्टार 1.5 टन एसी औसतन 1600W की खपत प्रति घंटा करता है।
- ऐसे में अगर आप रोजना 8 घंटे ऐसी चलाते हैं तो 30 दिन में 240 घंटे एसी चलाएंगे।
- यानी 5 स्टार एसी की प्रति महीने बिजली की खपत: (1450 * 240 / 1000) यूनिट्स यानी कुल 348 यूनिट्स होगी। वहीं, 3 स्टार एसी की प्रति महीने बिजली की खपत: (1600 * 240 / 1000) यूनिट्स यानी कुल 384 यूनिट्स
- इस तरह आप देंखे तो प्रति माह दोनों के बीच बिजली खपत का अंतर 36 यूनिट्स है। अगर आप 8 रुपये प्रति यूनिट्स बिजली बिल देते हैं तो आपको 5 स्टार के मुकाबले 3 स्टार एसी लगाने पर प्रति माह कम कम कम 288 रुपये अधिक देने होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications