नयी दिल्ली। कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। भारत में भी इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का घरों से दफ्तर जाना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। काम पर कोई फर्क न पड़े इसलिए कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे रही हैं। वर्क फ्रॉम होम से काम भी नहीं रुकेगा और लोग सुरक्षित भी रहेंगे। कंपनियों के इस फैसले के देखते हुए एक कंपनी ने ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा देने का फैसला किया है। जी हां ACT Fibernet नाम की कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट देने का ऐलान किया है और वो भी 300 एमबीपीएस की शानदार स्पीड के साथ। ACT Fibernet ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है, जो बिना फेयर यूसेज प्राइस (FUP) के अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा दे रही है ताकि घर से काम करने पर उन्हें कोई दिक्कत न हो। हालांकि कंपनी ये बेनेफिट सिर्फ 31 मार्च तक के लिए ही दे रही है। कंपनी के ग्राहक इसकी ACT Fibernet App के जरिये अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट का लाभ ले सकते हैं।
ACT Fibernet ने ट्वीट करके दी जानकारी
ACT Fibernet ने अपनी अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट सर्विस की जानकारी ट्वीट करके दी है। कंपनी ने कहा कि वर्तमान स्थिति (कोरोनावायरस) के कारण घर से काम करने को बेहतर बनाने के लिए कंपनी अपने ग्राहकों की डेटा स्पीड 300 एमबीपीएस तक बढ़ा रही है। साथ ही ग्राहकों को मार्च 31 2020 तक के लिए असीमित डेटा दिया जायेगा। कंपनी इन सर्विसेज के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगी। इस बेनेफिट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को ACT Fibernet App पर लॉग-ऑन करना होगा।
कैसे उठाएं फायदा
अगर आप ACT Fibernet के ग्राहक हैं और ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन में ACT Fibernet की ऐप डाउनलोड करनी होगी। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉग-इन करना होगा। ऐप में लॉग-इन के बाद इसका होम पेज खुलेगा, जिस पर आपको कंपनी का यह खास ऑफर चुन सकते हैं। यहीं से ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्पीड को अपग्रेड करके 300 एमबीपीएस तक बढ़ाया जा सकता है। ACT Fibernet अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा भी दे रही है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
भारतीय टेलीकॉम कंपनी जियो की योजना
कोरोनावायरस के कारण भारत में विदेशों से चीजों और सेवाओं का आयात मुश्किल होता जा रहा है। चीन के बाद दक्षिण कोरिया पर भी इस वायरस का असर दिखने लगा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की भारत में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी जियो भी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सैमसंग जियो की 4जी नेटवर्क वेंडर है। इसी के चलते जियो मल्टी-वेंडर रणनीति पर विचार कर रही है। सैमसंग दक्षिण कोरिया में फैल रहे घातक कोरोनावायरस के कारण बिना रुके आपूर्ति सुनिश्चित करने में कमजोर हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Reliance Jio : नया प्लान लांच, मिलेगा खूब डेटा और अन्य फायदे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications