देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बेहताशा बढ़ रही हैं। कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। कई शहरों में तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गई है।
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बेहताशा बढ़ रही हैं। कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। कई शहरों में तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गई है। लंबे समय से पेट्रोल की कीमतें सिर्फ बढ़ ही रही हैं और अब लोग सस्ते पेट्रोल-डीजल की उम्मीद लगा रहे हैं। अगर आप भी सस्ता पेट्रोल-डीजल चाहते हैं तो यह यूनियन बैंक की वजह से संभव हो सकता है। जी हां, अब यूनियन बैंक ने एक ऐसा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिससे आपके लिए फ्यूल की कीमतें कम हो सकती है।

कितना मिलता है फायदा
दरअसल, इस कार्ड से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर काफी रिवॉर्ड मिलते हैं, जिनका आप दूसरी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर पेट्रोल और डीजल भरवाने पर कैशबैक मिलने लगे तो कितना अच्छा रहेगा। जी हां अगर आपको 100 रुपये की खरीद पर फ्री में 4 रुपये पेट्रोल-डीजल दिया जाए, तो आपके लिए कितना बढ़िया है। हाल ही में एक खास क्रेडिट कार्ड 'यूनि कार्बन क्रेडिट कार्ड' लॉन्च हुआ है।
सस्ते में मिलेगा पेट्रोल-डीजल
इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एचपीसीएल और रूपे ने हाथ मिलाया है। इसके जरिए एचपीसीएल पंप, एचपी वॉलेट आदि के खर्चों पर विशेष रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 हजार रुपये तक का कॉन्टैक्टलेस लेनदेन कर सकेंगे। इसके जरिए पेट्रोल पंप या अन्य जगह पर दुकानदार 'टैप एंड पे' व्यवस्था के जरिए पेमेंट स्वीकार कर पाएंगे। कार्ड के तहत एचपीसीएल के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर खर्च करने पर 4 फीसदी कैशबैक (1 फीसदी सरचार्ज छूट सहित) और एचपी वॉलेट पर खर्च में 1.50 फीसदी कैशबैक का फायदा मिलेगा।
ग्राहकों को मिलते है ये खास फीचर्स
- एचपीसीएल पंपों पर इस कार्ड के जरिए खर्च करने पर 4 फीसदी कैशबैक
- एचपीसीएल पंपों पर 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज माफ
300 रुपये का वेलकम बोनस
- एचपी वॉलेट के जरिए खर्च करने पर 1.5 फीसदी कैशबैक
- कार्ड के जरिए साल भर में 1.25 लाख रुपये खर्च करने पर माइलस्टोन रिवार्ड
इसके साथ ही पहली बार को-ब्रांडेड रुपे क्रेडिट कार्ड को एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) फीचर के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इससे मेट्रो, बस, टैक्सी, उपनगरीय रेलवे से यात्रा के दौरान, टोल पर और रिटेल खरीदारियों के लिए कॉन्टैक्टलेस ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा और इससे फास्टैग्स टॉप अप भी किए जा सकेंगे। इस प्रकार, एक ही कार्ड से सभी तरह की आवश्यकताओं के लिए भुगतान किया जा सकता है, जिससे कई कार्ड्स रखने की जरूरत नहीं रहती।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications