Navoday Enterprises Bonus Share : बेंचमार्क सूचकांकों ने तीन दिन की गिरावट का सिलसिला आज तोड़ दिया। निफ्टी 18,250 के आसपास बंद हुआ। सेंसेक्स 274.12 अंक या 0.45 फीसदी बढ़ कर 61,418.96 पर बंद हुआ। निफ्टी 84.20 पॉइंट या 0.46 फीसदी बढ़ कर 18,244.20 पर बंद हुआ। लगभग 1587 शेयरों में तेजी आई, 1772 शेयरों में गिरावट आई और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी के टॉप गेनर शेयर रहे, जबकि बीपीसीएल, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले शेयरों में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.6 फीसदी की तेजी आई, जबकि पावर, रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई का मिडकैप 0.5 फीसदी चढ़ा। इस बीच कई कंपनियां बोनस शेयर जारी कर रही हैं। इन्हीं में से एक है नवोदय एंटरप्राइजेज लिमिटेड।

कितने शेयर मिलेंगे
नवोदय एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है। रिकॉर्ड तिथि 29 नवंबर, 2022 है। नवोदय एंटरप्राइजेज लिमिटेड बिजनेस सर्विसेज प्रोवाइड करती है। यह मार्केटिंग सपोर्ट और विज्ञापन, मैनेजमेंट और फाइनेंशियल कंसल्टेंसी, और कंपोनेंट सप्लाई और सपोर्ट सर्विसेज भी देती है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 3.86 करोड़ रुपये है।
एक शेयर पर एक शेयर फ्री
नवोदय एंटरप्राइजेज लिमिटेड 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। इसका मतलब है कि हर एक शेयर के बदले कंपनी शेयरधारकों को एक बोनस शेयर देगी और वो भी फ्री। शेयर का मौजूदा बाजार रेट आज 10 फीसदी के इंट्रा डे उछाल के साथ 10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयर में आज अपर सर्किट लगा था। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 14.49 रुपये है और 52 सप्ताह का निचला स्तर 6 रुपये है।

शेयर का 6 महीनों का रिटर्न
नवोदय एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बीते 6 महीनों में यह शेयर 39.03 फीसदी उछला है। हालांकि एक महीने में इस शेयर में 10.62 फीसदी गिरावट आई है। वहीं बीते 5 दिन में यह 0.60 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 4.21 फीसदी गिरा है। इसके एक साल का रिटर्न निगेटिव 0.89 फीसदी रहा है। यह शेयर 25 जून 2021 को बाजार में आया था। तब से अब तक यह 46.04 फीसदी गिरा है।

क्या होते हैं बोनस शेयर
शेयरधारकों को बोनस शेयर तब इश्यू किए जाते हैं जब कंपनियों के पास नकदी की कमी होती है और शेयरधारकों को नियमित आय की उम्मीद होती है। शेयरधारक बोनस शेयर बेच सकते हैं और अपनी पैसों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी के रिजर्व के पुनर्गठन के लिए भी बोनस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बोनस शेयर जारी करने में कैश फ्लो शामिल नहीं होता है। यह कंपनी की शेयर पूंजी को बढ़ाता है लेकिन उसकी शुद्ध संपत्ति को नहीं। बोनस शेयर प्राप्त करने के हकदार शेयरधारकों की पात्रता चेक करने के लिए रिकॉर्ड तिथि फिक्स की जाती है। इसकी सूचना भी कंपनी ने दे दी है। इसके लिए 29 नवंबर रिकॉर्ड तिथि फिक्स की गयी है। आपके पास इस तारीख तक शेयर होने चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications