दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के पर्व पर माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा का विधान है।
नई दिल्ली: दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के पर्व पर माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा का विधान है। इस पर्व को धन-धान्य और सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि धनतेरस का पर्व कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। Gold बॉन्ड लेने के ये हैं 10 बड़े फायदे, कल तक लेने का मौका ये भी पढ़ें

बता दें कि प्रत्येक वर्ष दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की तेरस यानी कि 13वें दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में है कि धनतेरस की खरीदारी और पूजा 12 नवंबर को करें या 13 नवंबर को करना शुभ है। तो आपको बता दें कि इस साल धनतेरस का पर्व गुरुवार यानी 12 नवंबर और शुक्रवार 13 नवंबर यानी दो दिन है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार धनतेरस पर किस मुहूर्त में सोना खरीदना सबसे अधिक शुभ रहेगा।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि इस दिन सोना-चांदी भी विशेष मुहुर्त में खरीदा जाता है। इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 13 नवंबर 2020 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक है। यानी 11 घंटे 16 मिनट की अवधि सोना खरीदने के लिए शुभ है। यानी अर्थात आपके पास धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए काफी लंबा समय है। इस शुभ समय पर सोना खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ये भी माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिसकी वजह से धन में 13 गुणा की वृद्धि होती है। सोना खरीदने से अगले पूरे साल परिवार में शुभ कार्य संपन्न होते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि का विस्तार होता है।
धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त
आज यानी 12 नवंबर 2020 को रात के 9 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ और 13 नवंबर 2020 को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त। धनतेरस के पर्व पर माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, आरोग्य के देवता व आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि और यमराज की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान धन्वंतरि की पूजा धनतेरस के दिन करने से आरोग्य और दीर्घायु प्राप्त होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा की विधि विधान से पूजा की जानी चाहिए। धूप और दीपक से आरती कर फूल अर्पित करने चाहिए और पूरी श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ अराधना करनी चाहिए। धनतेरस के पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के छोटे-छोटे पद चिन्हों को पूरे घर में स्थापित करना काफी शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन धातुएं खरीदना शुभ
भारत में धनतेरस का दिन सोना व अन्य कीमती धातुएं खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। लोगों की मान्यता है कि दिवाली के पर्व पर सोना खरीदने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। अधिकांश हिंदू परिवार धनतेरस के मौके पर सोना, सोने के आभूषण, सोने के सिक्के और चांदी व प्लेटिनम जैसी कीमती धातुएं खरीदते हैं। साथ ही इस दिन बर्तन आदि भी खरीदे जाते हैं। दिवाली का पर्व नई गाड़ी, घरेलू उपकरण और दूसरे मूल्यवान सामान खरीदने का सबसे अच्छा समय होता है।
ये हैं सोने के भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव बुधवार को 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। आइए अब सोने-चांदी की वायदा कीमतें जानते हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.23 फीसद या 116 रुपये की बढ़त के साथ 50,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, दिसंबर वायदा की चांदी एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 0.21 फीसद या 133 रुपये की बढ़त के साथ 62,674 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications