Car Insurance: नई कार लेने से पहले हम सभी लोग कार के कलर, इंजन, फीचर और कीमत के बारे में गहन मंथन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कार के इंश्योरेंस के विषय में सोचा है। कार खरीदते समय आपकों इंश्योरेंस भी साथ ही कराना होता है। अगर आपने सोचा नहीं है तो चलिए हम आपकों बताते हैं कि कार इंश्योरेंस खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसकी मदद से आप इंश्योरेंस पर सही फैसला ले पाने में सक्षम होंगे।
अधिकतर लोग सप्लायर से ही लेते हैं इंश्योरेंस
ज्यादातर लोगों का कहना है कि व्हीकल्स डीलर या सप्लायर से नई कार खरीदते समय गाड़ी का इंश्योरेंस करा लेना चाहिए। लोगों को लगता है कि कार के साथ ही इंश्योरेंस खरीदने से डीलर उकनों छूट देगा। लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है। यह बहुत जरूरी है कि कार खरीदते समय लोगों को कार के साथ-साथ उसके इंश्योरेंस क विषय में भी सोचना चाहिए। इंश्योरेंस के टर्म और कंडिशन को भी अच्छे से समझ लेना चाहिए।
इंश्योरेंस के तहत नियमों को जानने की है आवश्यकता
कार इंश्योरेंस के विषय में सारी सहीं जानकारियां निकालना आपका अधिकार है। आप जिस भी इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदना चाहते हैं उसके पहलूओं को जरूर समझ लें। डीलर हमेशा अपने बिक्री के लिए और फायदे के लिए पॉलिसी ऑफर करते हैं। आप बाकि कंपनियों द्वारा दिए गए इंश्योरेंस पॉलिसी की भी जांच करें, इससे आपकों अपनी जरूरत के हीसाब से बेहतर प्लान चुनने में मदद मिलेगी। इंश्योरेंस में मिलने वाले सभी सुविधाओं को भी पूरी तरह से जान लें।
डीलर के अलावा भी विकल्प है मौजूद
आज कई सारे वेबसाइट मौजूद हैं जो डीलर से बेहतर सेवा दे रहे हैं। आप को यहां इंश्योरेसं बेहतर सुविधाओं के साथ डीलर से 20 प्रतिशत की छूट पर मिल रहा है। दरअसल, यहां छूट इस लिए मिलती है क्योंकि ये वेबसाइट एजेंटों को कोई भी कमिशन नहीं देती है। कमिशन न होन का वजह से यह ग्राहकों के लिए फायदेमंद है। इन वेबसाइटों की मदद से कार इंश्योरेंस रिनुअल कराने में भी फायदा होता है।
हर कार के लिए एक ही पॉलिसी फिट नहीं होती है
एक कहावत है वन साइज फिट ऑल यानी एक ही इंश्योरेंस हर कार पर फिट बैठता है, डीलर ऐसा ही करते हैं. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर कार के लिए एक ही इंश्योरेंस प्लान फिट हो। आज बाजार में तमाम तरह की कार इंश्योरेंस उपलब्ध हैं। अपनी कार की सुरक्षा के लिए कार और अपनी बजट के हिसाब से कोई बेहतर इंश्योरेंस प्लान चुनना चाहिए। आप डीलर से कार इंश्योरेंस न खरीदकर सीधें बीमा कंपनी से इंश्योरेंस खरीद सकते हैं। डीलर ऐसा कर के बीमा कंपनी से कमिशन कमाते हैं, इसलिए यह ग्राहकों महंगा पड़ता है। आपकों कार के इंश्योरेंस की रिनुअल पॉलिसी और कवर के बारे में सही जानकारी के साथ कार इंश्योरेंस डायरेक्ट कंपनी से ही खरीदनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications