नई दिल्ली, अगस्त 27। ऊपर वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़के। ये एक फिल्म के गाने के बोल हैं। ये एक कहावत भी है। आपने अकसर इस कहावत को हकीकत में बदलते देखा होगा। आपने देखा होगा कि कोई शख्स गरीब है और रातोंरात या कुछ समय में अचानक अमीर हो जाता है। एक ऐसी ही घटना घटी है अमेरिका में, वहां एक 22 साल के लड़के ने लॉटरी में तगड़ा इनाम जीता है। मगर हैरानी की बात यह है कि उसने लॉटरी मर्जी से नहीं बल्कि मजबूरी में खरीदी थी।
पैसे छुट्टा कराने के लिए लॉटरी खरीदी
ये घटना घटी है अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जुआन गार्सिया के साथ। 22 साल के इस लड़के को पैसे छुट्टे कराने थे। इसीलिए इसने लॉटरी का टिकट खरीदा। मगर जुआन की की किस्मत ऐसी चमकी की कि वे एक टिकट से अमीर बन गया। उसने इस टिकट पर लगभग 2 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया।
किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा
जुआन गार्सिया नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में रहने वाले हैं। उन्हें अचानक से इतना तगड़ा इनाम जीतने के कारण अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा। मजे की बात यह है कि कपड़े धुलवाने के लिए उन्हें खुले पैसों की जरूरत थी। इस काम के लिए वे एक स्टोर पर गए। वहां से 5 डॉलर का मेगा बक्स लिमिटेड एडिशन का लॉटरी टिकट खरीदा।
यूनिवर्सिटी मार्केट में खरीदा टिकट
एक रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक जुआन ने अपनी किस्मत बदलने वाले इस लॉटरी टिकट को डरहम के यूनिवर्सिटी मार्केट में खरीदा। गार्सिया ने खरीदने के बाद टिकट को स्क्रैच किया। उस पर 2.5 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 2 करोड़ रुपये) का इनाम था।
बार बार गिनते रहे जीरो
जुआन के अनुसार उन्हें तो यकीन ही नहीं हुआ। वे बार-बार लॉटरी में कितने जीरो हैं, ये गिनते रहे। जुआन की एक 6 महीने की बेटी है। उनका कहना है कि जीत के पैसों से वे अपनी बेटी की अच्छे से देखभाल करेंगे। इन पैसों की मदद से अपने लिए एक शानदार घर भी खरीद सकते हैं।
दंपति की बदली किस्मत
हाल ही में अमेरिका के ही एक दंपति ने वॉशिंगटन लॉटरी गेम से लॉटरी खरीदी। उन्होंने सोचा के वे 360 डॉलर (करीब 30 हजार रु) जीते हैं, लेकिन उनकी जीत की रकम असल में इससे कई गुना अधिक थी। लिनवुड के इस कपल ने जुलाई में फ्रेड मेयर में हिट 5 गेम के लिए टिकट खरीदा था। वॉशिंगटन लॉटरी के 15 अगस्त को जारी एक रिलीज के अनुसार, जब पति ने स्टोर पर कुछ सौ डॉलर की जीत को रिडीम कनरे की कोशिश की, तो क्लर्क ने उसे अपने पुरस्कार को रिडीम कनरे के लिए लॉटरी कार्यालय जाने के लिए कहा। असल में उन्होंने 360,000 डॉलर जीते थे, 360 डॉलर नहीं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 2.86 करोड़ रु है। कर्मचारी ने व्यक्ति से पूछा कि "क्या आपको कुर्सी चाहिए?"। ऐसा उसने इसलिए पूछा कि क्योंकि उसे जीत का एहसास हुआ था कि वाकई हमने तगड़ा इनाम जीता है। बता दें कि इस तरह की कहानियां दुनिया भर से आती रहती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications