How to deal layoff: नवंबर के शुरूआत से ही दुनियाभर के बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों की छटनी शुरु की है। बड़ी कंपनियों के इस कदम के बाद नौकरियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। दुनिया की प्रमुख दिग्गज कंपनियां जैसे की मेटा, ट्विटर, अमेजन ने बड़ी संख्या में लोगों काम से घर भेज दिया है। अभी भी तमाम कर्मचारियों पर छटनी का संकट गहराया हुआ है। अगर आप छटनी की वजह से नौकरी गवां चुके हैं तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपको इन 5 बिंदुओं पर गौर करना चाहिए, यह आपको फिर से खड़ा होने में सहायता करेंगी।

क्यों जा रही हैं लोगों की नौकरियां
पिछला तीन साल नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा है, पहले कोरोना ने लोगों को नौकरी से निकलने पर मजबूर किया था और अब फिर से लोग नौकरियां गवां रहे हैं। दुनियाभर की कंपनियों ने कोरोना के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को नैकरियां दी थी। कंपनियों को ऐसा लग रहा था कि कारोबार में उछाल आएगा। लेकिन, महामारी के बाद हालात बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। कारोबार में मंदी ने लोगों को नौकरियों से हाथ थोने पर मजबूर कर दिया है.
बड़ी कंपनियां कर रही है छटनी
एलन मस्क के ट्वीटर खरीदने के बाद ट्विटर ने 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। दुनियां की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजन ने भी 10,000 लोगों नौकरी से घर भेजा है। कर्मचारियों की छटनी में मेटा, रॉबिनहुड, माइक्रोसॉफ्ट, कॉइनबेस, लिफ्च, समेत कई कंपनियां शामिल हैं।

इन 5 बातों पर दे ध्यान
- जिन कर्मचारियों को छटनी में निकाला गया है। वह यह बिल्कुल न सोंचे की उनके खराब काम की वजह से उनको निकाला गया है। आप यह सोचे की मै इसलिए छंटनी का शिकार हुआ हूं, क्योंकि कंपनी मार्केट के हिसाब से रेवेन्यू नहीं निकाल पा रही है। कर्मचारियों को अपनी परफॉर्मेंस को कमजोर मानकर परेशान नहीं होनी चाहिए।
- जो कर्मचारी नौकरियों से निकाले गए हैं उन्हें अपनी ताकत को पहचानना होगा और अपनी स्किल्स को और ज्यादा बढ़ाना होगा। आप अपने फिल्ड के शॉर्टटर्म ऑनलाइन कोर्सेस को चुन कर अपनी स्किल्स बढा सकते हैं। अगले कुछ महीने में नए तरीके से अपने आप को जॉब रेडी करें। अपने आप को इस दौरान पॉजिटिव बनाए रखें। अपने सीवी दोबार से अपडेट करे उसमें कुछ पॉजिटिव बिंदुओं को शामिल करें।
- नौकरी छूटने के बाद से अपने खर्चों को मेंटेन करना काफी मुश्किल होता है। बच्चो की पढ़ाई से लेकर अन्य सभी जरूरतों के लिए खर्च मेंटेन करना बेहद मुश्किल होता है। खर्चों को मेंटेन करने के लिए लोन के झंझट में न फसें। सगे संबंधियों से उधार लेकर काम चलाया जा सकता है। लोन लेने से बोझ और बढ़ेगा।
- यह कठिन समय है लेकिन इस दौरान आप अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। यह दौर बुरा है लेकिन मजबूती के साथ इससे लड़ा जा सकता है। यह याद रखें की यह दौर भी परमानेंट नहीं है। अपने जानने वालों से संपर्क में रहें, और लागातार बात चित करते रहें।
- जॉब लॉस इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद ले ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हों।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications