सोने-चांदी में पिछले कई दिनों के गिरावट के बाद आज ब्रेक लग गया। सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी में पिछले कई दिनों के गिरावट के बाद आज ब्रेक लग गया। सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से दोनों धातुओं में हो रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 46500 रुपए के आंकड़े के पार है, वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

103 रु की तेजी के साथ 46649 रुपये पर बंद हुआ सोना
शुक्रवार को 19 फरवरी को सोना 46101 पर बंद हुआ था। आज 22 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव शुक्रवार के मुकाबले 445 रुपये चढ़कर 46546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 103 रु की तेजी के साथ 46649 रुपये पर बंद हुआ।
28 रु की तेजी के साथ 69370 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 19 फरवरी को चांदी 68414 पर बंद हुई थी। वहीं आज 22 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 928 रुपये की छलांग के साथ 69342 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 28 रु की तेजी के साथ 69370 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34910 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 69342 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में उछाल, चांदी भी चमकी
घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 0.30 फीसद या 138 रुपये की बढ़त के साथ 46,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.60 फीसद या 416 रुपये की तेजी के साथ 69,428 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications