आज पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया है। ब्रेक हल्का ही लगा है पर शादियों के सीजन में सोना सस्ता होना राहत भरी खबर है। सोने-चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया है। ब्रेक हल्का ही लगा है पर शादियों के सीजन में सोना सस्ता होना राहत भरी खबर है। सोने-चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली। आज यानी शुक्रवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की औसत कीमत में 42 रुपये की कमी आई है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47377 रुपये पर आ गया है। वहीं 23 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं वायदा बाजार में भी सोने-चांदी के रेट में गिरावट हुई है।

दो दिन की कीमतों में तेजी पर शुक्रवार को लगा ब्रेक
24 कैरेट सोने के रेट में भी आज सुबह 42 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। वहीं 23 कैरेट सोने का दाम आज 42 रुपये गिरकर 47187 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है तो वहीं 22 कैरेट सोना 43397 रुपये के रेट से बिक रहा है। जबकि 18 कैरेट सोने का मूल्य 35538 रुपये है। वहीं चांदी 780 रुपये प्रति किलो ग्राम सस्ती होकर 47705 रुपये पर आ गई है। पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया है।
सोना वायदा भाव गिरा
सोना वायदा भाव शुक्रवार को 0.62 प्रतिशत तक गिरा। कमजोर वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे घटाना इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। एमसीएक्स पर अगस्त डिलिवरी सोना वायदा भाव 278 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 47,136 रुपये प्रति 10 ग्राम नजर आया। इसके लिए 14,194 लॉट का कारोबार हुआ।
इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 296 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके लिए 5,496 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.30 प्रतिशत घटकर 1,734.60 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी के वायदा भाव में गिरावट
इधर चांदी वायदा भाव शुक्रवार को 622 रुपये तक गिर चुका है। वैश्विक बाजारों के रुख के अनुरूप सटोरियों के सीमित सौदे करने से भाव में गिरावट रही। एमसीएक्स पर जुलाई डिलिवरी के अनुबंध सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 614 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत टूटकर 48,025 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 11,485 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 622 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत गिरकर 48,855 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसके लिए 1,592 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 1.25 प्रतिशत घटकर 17.70 डॉलर प्रति औंस रहा।
आज सस्ता सोना खरीदने का अंतिम मौका
दूसरी तरफ आपको बात दें कि यदि आप सोने में निवेश करने के इच्छुक हैं तो आज यानी 12 जून शुक्रवार को सर्राफा बाजार से भी सस्ता सोना खरीद सकते हैं। मोदी सरकार आपको अंतिम अवसर प्रदान कर रही है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 47419 रुपये थी और आज मोदी सरकार आपको केवल 4,677 रुपये प्रति ग्राम के रेट से सोना उपलब्ध करा रही है। इस तरह 10 ग्राम सोने की कीमत आपको 4,6770 रुपये पड़ जाएगी। इसका मतलब साफ है कि 10 ग्राम सोना आपको बाजार भाव से करीब 649 रुपया सस्ता पड़ेगा और आप फायदे में रहेंगे। यदि आप छूट को जोड़ेंगे तो 1149 रुपये सस्ता पड़ेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications