आर्थिक संकट का सामना कर रही टेलीकॉम कंपनियों के कर्ज का बोझ अब मोबाइल फोन ग्राहकों पर पड़ने वाला है।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट का सामना कर रही टेलीकॉम कंपनियों के कर्ज का बोझ अब मोबाइल फोन ग्राहकों पर पड़ने वाला है। मोबाइल फोन ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से कॉल करना और इंटरनेट का इस्तेमाल महंगा हो सकता है क्योंकि 1 दिसंबर से देश में मोबाइल टैरिफ बढ़ सकता है। 1 दिसंबर से एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपनी कॉल की दरें और डेटा महंगा करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के टैरिफ प्लान 35 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। यह खबर आते ही रिलायंस जियो की तरफ से बता दिया गया है कि वह भी अपनी कॉल और डेटा महंगा कर देगा। देश में इन 3 मोबाइल कंपनियों के करीब 90 फीसदी ग्राहक हैं। 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये चीजें, जानें आप पर कितना पड़ेगा असर ये भी पढ़ें

अगर आपने कॉल-डाटा रेट बढ़ने के पहले ही अपना मोबाइल कनेक्शन 1 साल के लिए रिचार्ज करा लिया, तो आप पर 1 साल तक बढ़ी हुई दरें लागू नहीं होंगी। आइये जानते हैं कि रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के 1 साल के रिचार्ज प्लान कितने के हैं, और उनमें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।
रिलायंस जियो का एक साल का रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा स्पीड को कम करके 64 केबीपीएस कर दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं।
वोडाफोन-आइडिया का एक साल का प्लान
वोडाफोन-आइडिया के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी 4जी/3जी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा कम स्पीड में दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं। वहीं कंपनी एप के माध्यम से कई मनोरंजन की चीजें फ्री में उपलब्ध कराती है।
एयरटेल का एक साल का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के पास 1 साल का रिचार्ज प्लान है। कंपनी यह प्लान 1699 रुपये में देती है। इस प्लान के तहत रोज 1.4 जीबी 4जी/3जी डाटा दिया जाता है। डाटा की यह लिमिट खत्म होने के बाद अनलिमिटेड डाटा कम स्पीड में दिया जाता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। जहां तक कॉल की बात है तो यह अनलिमिटेड फ्री है। इसमें लोकल से लेकर रोमिंग तक शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications