नई दिल्ली, अक्टूबर 29। रिलांयस जियो ने अपने 4जी स्मार्ट फोन की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कोई भी इस फोन को रिलायंस जियो से ही खरीद सकेगा। कंपनी ने अपने जियो फोन नेक्स्ट की कीमत के साथ ही इसके रिचार्ज प्लान का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी जियो फोन नेक्स्ट केवल 1999 रुपये में देगी। इसके अलावा ग्राहकों को 18 महीने या 24 महीने का रिचार्ज प्लान लेना होगा।
जानिए जियोफोन नेक्स्ट की खूबियां
जियोफोन नेक्स्ट में 5.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इस जियोफोन नेक्स्ट का रेजोल्यूशन 720 x 1440 है। इसमें हुड के नीचे एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 SoC है। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। पीछे की तरफ 13एमपी का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरे में 8एमपी का सेंसर भी दिया गया है।
अब जानिए जियोफोन नेक्स्ट की पूरी कीमत और प्लान
रिलायंस जियोफोन नेक्स्ट फोन की कीमत हालांकि 6499 रुपये की है। लेकिन यह केवल 1999 रुपये में कंपनी देगी। बाकी पैसा 18 माह और 24 माह में फोन को चलाने के खर्च के रूप में लिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने कई प्लान लांच किए हैं। इन प्लान में हर माह डेटा और कॉल की सुविधा मिलेगी, लेकिन यह प्लान के हिसाब से कम और ज्यादा होगी।
आइये जानते हैं जियोफोन नेक्स्ट के रिचार्ज प्लान
6499 रुपये का जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्ट फोन लेने के लिए शुरुआत में 1999 रुपये चुकाना होगा। इसके बाद सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 300 रुपये महीने कहा होगा। वहीं 18 माह के लिए ग्राहक को हर माह 350 रुपये चुकाने होंगे। ग्राहकों को 18 माह और 24 महीने के प्लान में हर माह 5जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 100 मिनट का टॉक टाइम हर माह दिया जाएगा।
अब जानिए और अच्छा प्लान
जियोफोन नेक्स्ट के लिए अगला रिचार्ज प्लान 500 रुपये और 450 रुपये महीने का होगा। यह भी 18 माह और 24 माह का होगा। इस प्लान के तहत रोज 1.5जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटेड टॉक टाइम मिलेगा।
अब जानिए इससे भी जियोफोन नेक्स्ट रिचार्ज प्लान
इसके अलावा जियोफोन नेक्स्ट के लिए 18 माह और 24 माह का अगल रिचार्ज प्लान 550 रुपये और 500 रुपये महीने का है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को रोज 2जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा और अनलिमिटेड काल करने की सुविधा भी मिलेगी।
आइये अब जानते हैं जियोफोन नेक्स्ट का सबसे अच्छा रिचार्ज प्लान
जियोफोन नेक्स्ट का सबसे अच्छा और महंगा रिचार्ज प्लान 600 रुपये और 550 रुपये महीने का है। यह भी 18 माह और 24 माह के लिए है। जियोफोन नेक्स्ट के इस प्लान में ग्राहक को हर माह रोज 2.5जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल की सुविधा होगी।
यह भी जानिए
जियोफोन नेक्स्ट प्रगति ओएस, जो एंड्रॉइड पर आधारित है। इसे गूगल के साथ विकसित किया गया है। जियोफोन नेक्स्ट के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम रीड अलाउड, ट्रांसलेट जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं हैं। इस फोन पर गूगल के ऐप्स का भी सपोर्ट रहेगा। वहीं जियोफोन नेक्स्ट में माई जियोख् जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिवान जैसे ऐप भी मिलेंगे।
कैसे मिलेगा जियोफोन नेक्स्ट स्मार्ट 4जी फोन
जियोफोन नेक्स्ट के लिए पहले जियो मार्ट डिजिटल रिटेलर के पास जाना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो WWW.JIO.COM/NEXT भी घर बैठे रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा 7018270182 मोबाइल नंबर पर वाट्सऐप के जरिए Hi लिखकर भी खुद को रजिस्टर कराया जा सकता है। इसके बाद रिलायंस जियो की तरफ से कंफर्मेशन मिलेगी। फिर आप नजदीकी जियो मार्ट डिजिटल रिटेलर के पास जाकर जियोफोन नेक्स्ट ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications