आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल की कीमत में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज तेल ग्राहकों के लिए बड़ी राहत दे दी है।
नई दिल्ली: आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल की कीमत में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज तेल ग्राहकों के लिए बड़ी राहत दे दी है। लगातार दिन तक पेट्रोल की कीमत में इजाफा होने के बाद आज पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। कल पेट्रोल की कीमत में 13-17 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के दाम में आज लगातार 19 वां दिन है, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे, डीजल के दाम नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी दर्ज हुई थी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 80.90 रुपये और डीजल 73.56 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.58 रुपये और डीज़ल 80.11 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.43 रुपये और डीज़ल 77.06 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 83.99 रुपये और डीज़ल के दाम 78.86 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 83.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.88 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications