आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा। बाजार की शुरुआत आज अच्छी बढ़त के साथ हुई थी लेकिन दिन के कारोबारी सत्र में ऊपरी स्तरों से बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
नई दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा। बाजार की शुरुआत आज अच्छी बढ़त के साथ हुई थी लेकिन दिन के कारोबारी सत्र में ऊपरी स्तरों से बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

तीन दिन की मजबूत बढ़त के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली है। बीएसई सेंसेक्स 569 अंकों की गिरावट के साथ 50,710.11 पर कारोबार कर रहा है। इंट्राडे में सेंसेक्स 50,538.43 तक भी आया। इंडेक्स में शामिल 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। मारुति का शेयर सबसे ज्यादा 2.77% गिरा है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 166 अंक नीचे 15,008.40 पर आ गया है। बीएसई-सूचीबद्ध फर्मों का बाजार पूंजीकरण 209.3 लाख करोड़ रुपये से घटकर 207.9 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को एक दिन में 1.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
एक्सचेंज पर 54% शेयरों में गिरावट
बीएसई पर 3,130 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,236 शेयरों में बढ़त और 1,707 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 207.56 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 10 मार्च को 209.18 लाख करोड़ रुपए था। आईडीबीआई बैंक का शेयर 10% ऊपर पहुंच गया है।
ये रहरी गिरावट की वजह
- देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिस कारण कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा कर रहे हैं।
- दोपहर बाद खुले यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट है, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के बाजार शामिल हैं। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 2.3% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है।
- घरेलू बाजार के प्रमुख सेक्टर्स में बारी बिकवाली है। इसमें बैंकिंग, ऑटो और मेटल शामिल हैं। रिलायंस, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक सहित सन फार्मा के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है।
बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 570 अंक गिरकर 35,367.50 पर आ गया है। इसके अलावा ऑटो और मेटल इंडेक्स में भी 1.9% की गिरावट है। मारुति और बजाज ऑटो के शेयरों में 2-2% की गिरावट है।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, पावर ग्रिड, आईओसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, पीएसयू बैंक, आईटी, बैंक, फार्मा और मेटल शामिल हैं।
शुरुआत में बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 507.73 अंक (0.99 फीसदी) की तेजी के साथ 51,787.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 136.10 अंक यानी 0.90 फीसदी ऊपर 15,310.90 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार
बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी आई थी। सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 फीसदी मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications