नई दिल्ली, जनवरी 5। 2021 खत्म होकर नया साल 2022 शुरू हो चुका है। पिछले महीने कार कंपनियों की सेल्स मिली-जुली रही। वहीं टॉप 10 यानी सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में से 8 मारुति की रहीं। दिसंबर 2021 में मारुति सुजुकी की वैगनआर 19,729 इकाइयों की बिक्री के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर रही। जबकि 2020 के इसी महीने के दौरान वैगनआर की 17,684 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी वैगनआर की सेल्स में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जानते हैं लिस्ट में शामिल बाकी कारों के नाम।
दूसरे नंबर पर रही स्विफ्ट
मारुति की ही स्विफ्ट पिछले महीने दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार रही। पिछले महीने मारुति स्विफ्ट की 15,661 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में कंपनी इसकी 18,131 यूनिट्स बेच सकी थी। यानी पिछले महीने साल दर साल आधार पर स्विफ्ट की बिक्री में 13.6 फीसदी की गिरावट आई है।
बलेनो और नेक्सन
मारुति बलेनो पिछले महीने तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने मारुति बलेनो की 14458 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 18030 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर बलेनो की बिक्री में 19.8 फीसदी की गिरावट आई। वहीं टाटा नेक्सन पिछले महीने चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने टाटा नेक्सन की 12899 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 6835 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर नेक्सन की बिक्री में 88.7 फीसदी की बढ़त हुई।
अर्टिगा और ऑल्टो
मारुति की अर्टिगा पिछले महीने पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने अर्टिगा की 11840 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 9177 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर बलेनो की बिक्री में 29 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं मारुति ऑल्टो पिछले महीने छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 11170 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 18140 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर ऑल्टो की बिक्री में 38.4 फीसदी की गिरावट आई।
डिजायर और वेन्यू
मारुति की डिजायर पिछले महीने सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 10633 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 13868 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर डिजायर की बिक्री में 23.3 फीसदी की कमी आई। वहीं हुंडई वेन्यू पिछले महीने आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 10360 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 12313 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर वेन्यू की बिक्री में 15.8 फीसदी की गिरावट आई।
विटारा ब्रेजा और ईको
मारुति की विटारा ब्रेजा पिछले महीने 9वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 9531 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 12251 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर इसकी बिक्री में 22.2 फीसदी की गिरावट आई। वहीं मारुति ईको पिछले महीने 10वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 9165 यूनिट्स बिकीं। जबकि दिसंबर 2020 में इसकी 11215 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने साल दर साल आधार पर ईको की बिक्री में 18.2 फीसदी की गिरावट आई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications